Tesla Car In RAM Formation : 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का विशेष समारोह होगा जिसमें रामलला की मूर्ति स्थापित की जाएगी। इस आयोजन के लिए खूब तैयारियां हो रही हैं। इस वजह से उस दिन उत्तर प्रदेश में छुट्टी भी रहेगी। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका आदेश दिया है। इसी बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल (Tesla Car In RAM Formation) हो गया है, जिसमें भगवान राम के बारे में कुछ ऐसा दिखाया गया है जो हर राम भक्त का दिल जीत लेगा। 22 जनवरी हर भारतीय के लिए एक महत्वपूर्ण और विशेष दिन है और यह वीडियो दिखाता है कि यह इतना खास क्यों है।
यहां देखें राम नाम की फार्मेशन
VIDEO | More than 200 Indian American Tesla car owners on Saturday held a unique musical show in a Maryland suburb of Washington DC to commemorate Ram Mandir Pran Pratishtha ceremony, which will be held in Ayodhya on January 22. pic.twitter.com/czokKpwLUO
— Press Trust of India (@PTI_News) January 14, 2024
Courtsey : वीडियो को एक्स पर @PTI_News नाम के अकाउंट से शेयर किया गया
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (Tesla Car In RAM Formation) एक्स (पहले ट्विटर) पर जांच एजेंसी PTI ने एक वीडियो शेयर किया है जो कि अमेरिका का है। वीडियो में, कुछ लोग हैं जो अपनी कारों के साथ जमा हुए और अपनी कारों को एक खास तरीके से अरैंज करके “राम” शब्द लिखते है। उन्होंने जब अपनी कारों की लाइटें चालू की तो राम नाम साफतौर से दिखाई देने लगा। बहुत सारे लोग इस वीडियो (Tesla Car In RAM Formation) को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं क्योंकि ये वाकई बहुत अच्छा है और लोगों के दिल को छू रहा हैं।
आयोजित किया अनोखा संगीत कार्यक्रम
PTI ने वीडियो (Tesla Car In RAM Formation) शेयर करते हुए जानकारी भी दी है। जांच एजेंसी ने बताया कि, ‘200 से अधिक भारतीय अमेरिकी टेस्ला कार मालिकों ने 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में शनिवार को वाशिंगटन डीसी के मैरीलैंड उपनगर में एक अनोखा संगीत कार्यक्रम (Tesla Car In RAM Formation) आयोजित किया।’
वीडियो पर आए लोगों के दिल जीतने वाले रिएक्शन
वीडियो को बहुत सारे लोगों ने देखा है इस वीडियो ((Tesla Car In RAM Formation) को अब तक करीबन 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये भारतीयों की ताकत है। दूसरे यूजर ने लिखा- कार के अंदर बैठकर ये सबसे अच्छा काम कर सकते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- भारतीय हमेशा एक कदम आगे रहते हैं।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।