इंटरनेट पर डांस के कई सारे वीडियोज आजकल देखने को मिलते है। कभी आंटी का स्कूटी वाला डांस तो कभी किसी का सड़क किनारे वाला डांस आजकल ऐस वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अक्सर कुछ कंटेंट क्रिएटर लड़कों को लड़की की तरह बनकर डांस करते भी देखा गया है। हाल ही के दिनों में ऐसे कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें लड़को को पहचान पाना काफी मुश्किल है।
इन दिनों इंटरनेट पर तीन छोटे लड़कों का वीडियो खूब धमाल मचा रहा है। वीडियो में लड़को को लड़की की तरह सजधज कर साड़ी पहने डांस करते देखा जा सकता है। दरअसल, ये वीडियो किसी स्कूल फंक्शन का है। जिसमें बच्चों को पारंपरिक अंदाज में साड़ी पहने देखा जा सकता है। लड़के लड़कियों की तरह सज-सधकर उन्हीं की तरह डांस करते दिखाई दे रहे है और ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
वीडियो को पहली नजर में देख ये बताना काफी मुश्किल है कि वीडियो में दिख रही लड़की असलियत में लड़का है। फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख यूजर्स काफी हैरत में पड़ते नजर आ रहे हैं। इस दौरान तीनों बच्चे बालों में चमेली की लटों को लपेटे हुए और पारंपरिक साड़ी पहने नजर आ रहे हैं। वीडियो में सभी को अवन इवान फिल्म के हिट सॉन्ग ‘दीया दीया डोले’ पर डांस करते देखा जा सकता है।
वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर हर किसी को पसंद आया है और वीडियो को अबतक 1 लाख 27 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और लोग ज्यादा से ज्यादा वीडियो को शेयर भी कर रहे हैं। वीडियो में लड़को का डांस लोगों को इतना पसंद आया है कि वो इस पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। वैसे कॉमेंट बॉक्स में ज्यादातर लोग लड़कों को पहचान नहीं पा रहे हैं क्योंकि वो बिल्कुल लड़की लग रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि वह अभी भी कंफ्यूज्ड है। वहीं ज्यादातर यूजर्स ने बच्चों के डांस की काफी सराहना की है।