Same Sex Marriage पर सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली मान्यता, कौन-कौन से देश सम्मिलित है - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Same Sex Marriage पर सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली मान्यता, कौन-कौन से देश सम्मिलित है

सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की बेंच ने मंगलवार को सेम सेक्स मैरिज को कानूना मान्याता देने वाली याचिकाओं पर फैसला सुनाया है। कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि अदालत एलजीबीटीक्यू समुदाय के विवाह पर कानून नहीं बना सकती है और इसका अधिकार सिर्फ संसद के पास है। वहीं कोर्ट ने समलैंगिक कपल को अधिकारों देने के पक्ष में कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार को समिति बनाने के लिए निर्देश दिए है।

131445113 gettyimages 1027529098

 

हालांकि, भारत में समलैंगिक विवाह को मान्यता प्राप्त होने में शायद थोड़ा और समय लगे लेकिन आज हम आपको कुछ और ऐसे देशों के बारे में बताने वाले है, जहां समलैंगिक विवाह को मान्यता प्राप्त नहीं है। वहीं,  कुछ देशों में तो इन जोड़ों को कठोर सजा भी दी जाती है।

3k0690i pride

इन देशों की सूची में, पाकिस्तान, अरब अमीरात, अफगानिस्तान, कतर, शरिया और उत्तरी नाइजीरिया के कुछ हिस्सो में समलैंगिक विवाह अवैध है। वहीं, इरान और सोमालिया में समलैंगिक संबंधों पर मौत की सजा सुनाई जाती है। जबकि अफ्रीकी देश जैसे की युगांड़ा में समलैंगिक रिलेशन के खिलाफ फांसी या आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान है। इससे अलग रूस में LGBTIQA के किसी विवाह रोकने को लेकर कानून बनाए गए हैं।

20180609 BLP509

जहां, एक तरफ कई देशों में सेम सेक्स मैरिज अवैध है, वहीं कुछ देश ऐसे भी है जिन्होंने समलैंगिक विवाह को मान्यता दी है। इनमें 34 देश शामिल है।

4500

2005 में कनाडा ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दे दी थी।

hi same sex 852

 

26 जून 2015 को संयुक्त राज्य अमेरिका में सेम सेक्स मैरिज को मान्यता मिल गई थी।

america

फ्रांस में 2013 को समलैंगिक विवाह को वैध कर दिया गया था।

france

इंग्लैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड में 2014 में और उत्तरी आयरलैंड में 2020 में समलैंगिक विवाह को वैध कर दिया गया था।

northern ireland equal marriage

जर्मनी में 1 अक्टूबर, 2017 को समलैंगिक विवाह को वैध कर दिया गया था।

01Germany5 superJumbo

2016 में इटली में समान-लिंग वाले जोड़ों को वैध कर दिया गया और उनको कुछ कानूनी मान्यताएं दे दी गई थी।

italy

दक्षिण अफ्रीका में इस कानून को लेकर काफी लंबी बहस चली लेकिन 30 नंबर 2006 को इसे कानूनी मान्यता दे दी।

south africa

इसके अलावा स्पेन, नॉर्वे, नीदरलैंड, फिनलैंड, डेनमार्क, क्यूबा, स्लोवेनिया और बेल्जियम में सेम सेक्स मैरिज को मान्यता प्राप्त हैं। मालूम हो, पिछले साल ही तीन देश एंडोरा, क्यूबा और स्लोवेनिया ने भी समलैंगिक विवाह को वैध करार दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।