Viral Suicide Plant : आप सभी लोग ये बात अच्छे से जानते है कि पेड़ हम इंसानों के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं क्योंकि वे हमें ऑक्सीजन देते हैं। अगर पेड़ ना हो तो हमें ऑक्सीजन नहीं मिल पाएगा और सांस लेने में तकलीफ होंगी। इसके अलावा भी कुछ पेड़ औषधीय रूप से लोगों के काम आते हैं। हर पेड़- पौधा अपने आप में खास होता हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ पेड़-पौधे ऐसे भी हैं जो हमारे लिए अच्छे नहीं हैं बल्कि इंसानों के लिए जहर के बराबर का काम करते हैं। वे असल में बहुत खतरनाक (Viral Suicide Plant) हो सकते हैं और लोगों को बीमार कर सकते हैं या लोग उनसे मर भी सकते हैं। हम आज उन्हीं पेड़ों में से एक के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। इसे छूने मात्र से लोगों को मरने के ख्याल आने शुरू हो जाते हैं।
इंसान मौत की मांगता है भीख
Courtsey : वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @sciencetvhindi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया
इस पेड़ को जिमपी कहा जाता है और यह मूल रूप से ऑस्ट्रेलिया (Viral Suicide Plant) में पाया जाता है। इसकी पत्तियाँ दिल के आकार की होती हैं, लेकिन वे उतनी अच्छी नहीं होती जितनी दिखती हैं। यदि कोई इन पत्तियों को छूता है, तो इससे उन्हें असल में इतना दर्द हो सकता है कि वह इंसान मौत की भीख मांगने लगता हैं। पत्तियों (Viral Suicide Plant) को छूने से जो दर्द उस इंसान को होता है वो कुछ घंटों से लेकर कई महीनों तक भी रह सकता है।
भारत में भी मौजूद है ऐसा ही एक पौधा
ऑस्ट्रेलिया में इस पौधे को सुसाइड प्लांट (Viral Suicide Plant) के नाम से भी जाना जाता हैं। जिसका साइंटिफिक नेम Dendrocnide moroides है और इसे आम भाषा में जिम्पी कहते हैं। इसमें छोटी-छोटी कांटेदार पत्तियाँ होती हैं जिन्हें अगर कोई छू दे तो बहुत दर्द हो सकता है क्योंकि ये कांटे इंसान की स्किन के अंदर चले जाते हैं जिसकी वजह से इंसान को इस दर्द को सहने से अच्छा मरना पसंद होता हैं।
यह दर्द काँटे निकलने तक बना रह सकता है और सबसे अजीब बात कि इस दर्द को दूर करने के लिए अब तक कोई दवा (Viral Suicide Plant) नहीं बनाई गई है। सौभाग्य से, यह पौधा भारत में नहीं पाया जाता है, लेकिन ऐसा ही एक पौधा यहां उगता है और इससे होने वाला दर्द कुछ घंटों के बाद दूर हो जाता है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।