पूरे होंगे अटके काम, बस नहाने के पानी में डालें एक चीज वीरवार के दिन करें ये काम - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पूरे होंगे अटके काम, बस नहाने के पानी में डालें एक चीज वीरवार के दिन करें ये काम

गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु को समर्पित है।विष्णु भगवान के आशीर्वाद से सभी तरह की परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है।

1686227471 vir1 

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन का स्वामी बृहस्पति है. इस दिन को धन, समृद्धि, ऐश्वर्य, ज्ञान और संतान का कारक माना जाता है। इस दिन बहुत से लोग व्रत रखते हैं. विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करते हैं।

1686227493 vir2
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन दिन कुछ उपाय करने से जीवन के सभी कष्टों को दूर किया जा सकता है। आइए जानें इस दिन आप कौन से उपाय कर सकते हैं।
1686227523 vir3
गुरुवार के दिन व्रत रखें और केले के पौधे में जल अर्पित कर पूजा अर्चना करें। ऐसा करने से विवाह में आने वाली रुकावटों का समाधान होता है और अगर आप विवाहित हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में किसी भी तरह की समस्या नहीं आती। माना जाता है कि भगवान बृहस्पति को पीले रंग की चीजें बहुत पसंद होती हैं। इसलिए इस दिन ब्राह्मणों को पीले रंग की वस्तुएं जैसे – चने की दाल, फल आदि दान करें।
1686227550 vir6
गुरुवार के दिन न तो किसी को उधार दें और न हीं किसी से उधार लें।अगर आप ऐसा करते हैं तो आपकी कुंडली में गुरु की स्थिति खराब हो सकती है और आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
1686227585 vir7
अगर गुरु ग्रह दोष की वजह से आपके काम अटके हुए हैं तो पीड़ित जातक को गुरुवार के दिन सुबह स्नान के जल में एक चुटकी हल्दी डालकर नहाना चाहिए। स्नान के बाद घर के पूजा स्थल पर भगवान विष्णु के सामने घी का दीपक जलाएं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।