ऋषिकेश में बंद के दौरान कड़ी सुरक्षा

NULL

ऋषिकेश : आरक्षण के विरोध में आहूत भारत बंद का तीर्थनगरी ऋषिकेश में मिला जुला असर रहा । वही किसी भी प्रकार की घटना से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सड़को पर मुस्तैैैद दिखाई दिया। उल्लेखनीय हैै कि आज आरक्षण विरोधी आयोजको द्वारा भारत बंद का आहवान किया गया था। जिसके चलते ऋषिकेश के बाजारों में मिला जुला असर देखने को मिला। वही सरकारी गैर सरकारी कार्यालय सहित शिक्षण संस्थाएं खुली रही।

जिसके कारण बंद का कोई खास प्रभाव ऋषिकेश में देखने को नहीं मिला सुबह 11:00 बजे तक बाजार हालाकि कुछ जगह पर बंद रहे। लेकिन 11:00 बजे बाद सभी दुकाने खुल गई थी ।वही जिला प्रशासन द्वारा किसी भी घटना से निपटने के लिए सुरक्षा बनाए रखने हेतु पीकेट भी लगाई गई थी। वहीं प्रशासन द्धारा लगाई गई धारा 144 का भी पूरी तरह नगर में प्रभाव दिखाई दिया। जिसके चलते जगह जगह पुलिस पीकेट लगी थी जिसका नेेेतृत्व पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत तथा कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्या्री स्वंय कर रहे थे।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।

– विक्रम सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।