इस दुनिया में रहस्यों की कोई कमी नहीं है। कुछ ऐसे जिसका आज तक पता नहीं चल पाया है और कुछ ऐसे जो सामने आने के बाद भी काफी ज्यादा ही उलझते जा रहे है। रिश्तों की दुनिया भी कुछ ऐसी ही होती है। कहा जाता है कुछ बातें सामने नहीं आते है, तो ही अच्छा होता है। अगर वो रिश्ते सामने आ जाएं तो जिंदगी में उथल-पुथल मच जाती है। हां आपके साथ भी कुछ न कुछ ऐसा जरूर हुआ होगा जो आपके जीवन को एक प्यारा सा याद दे कर चला गया होगा।
अब हाल ही में एक रिश्ते की कहानी से उन परिवार के साथ-साथ सभी को हैरान कर रखा है। ये भी कहा जाता है कि अगर किसी की भलाई के लिए कुछ झूठ बोला जाएं, तो वो गलत नहीं होता है। एक मीडिया रिपोर्ट में एक महिला ने अपनी कहानी बताते हुए कहा कि उसने अपनी शादी के बाद अपने बच्चे को अपने पति के साथ न जन्म देकर अपने सौतेले बेटे के साथ दिया है।
दिलचस्प बात तो ये है कि उनकी बेटी को ये नहीं पता कि उसका सौतेला भाई ही उसका पिता है और जिसे वो अपना पिता समझ रही है वो असल में उसके दादा हैं।
सौतेले बेटे से बेटी का जन्म
महिला के मुताबिक, जब उसकी शादी हुई तो बच्चे पैदा करने की उसकी कोई योजना नहीं थी। उसके पति से उनके दो बच्चे भी थे। लेकिन वो दोनों जोड़े इसके लिए एक शुक्राणु दाता की सहायता लेना चाहता था, लेकिन साथ में वह यह भी चाहता था कि बच्चा उसके जैसा हो।
इस मामले में महिला ने अपने सौतेले बेटे से मदद मांगी और वह स्पर्म डोनेट करने के लिए तैयार हो गया, क्योंकि वह केवल अपने पति के जीन चाहती थी, महिला ने बताया कि वह स्पर्म बैंक का उपयोग नहीं करना चाहती थी।
फिर बाद में उस महिला ने अपने सौतेले बेटे की मदद से एक बेटी को जन्म दिया, जो अब लगभग 30 साल की है। महिला ने आगे कहा कि उसने यह बात तीस साल तक अपनी बेटी से छिपाकर रखी थी।
वह इस बात से अनजान है कि उसके पिता उसके दादा हैं और उसका भाई उसका पिता है। उसकी भतीजी उसकी चचेरी बहन है, जबकि जिसे वह अपनी बहन मानती है वह उसकी चाची है। अब जबकि उसके सारे रिश्ते पलट गए हैं, भले ही वह अपनी बेटी को सच बताना चाहे, लेकिन यह उसके लिए काफी चौंकाने वाला होगा।