Thailand में दिखा घास जैसा दिखने वाला विचित्र सांप, देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Thailand में दिखा घास जैसा दिखने वाला विचित्र सांप, देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

बता दें हाल ही में एक वीडियो एक्स प्लेटफार्म पर शेयर किया गया है। इंटरनेट पर खबर के आते ही लाखों लोगों ने इस वीडियो पर रिएक्ट किया है, वहीं इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की तरह तरह की बातें सामने आ रही है। जिसमें एक का कहना है कि बहुत ही खतरनाक सांप लग रहा है, तो वहीं दूसरे यूजर का कहना है ऐसा सांप हमने आज से पहले कभी नहीं देखा।

mg

पृथ्वी पर कई ऐसे जीव जंतु हैं जिन्हें हम कई समय से देखते आ रहे है, लेकिन कुछ ऐसे भी जीव जंतु है जिन्हें हमने न तो कभी देखा है न ही उन्हें बारे में कभी सुना है, न पढ़ा है। आज हम आपके लिए एक ऐसी ही खबर लेकर आए हैं जिसके बारे में आपने शायद ही सुना, पढ़ा या देखा हो। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब ट्रेंड कर रहा है जिसमें एक घास जैसा सांप को देखा जा सकता है। बता दें ये बात काफी हैरान कर देने वाली है कि ये सांप आखिर आया कहां से है ? जिसे न तो कभी किसी ने देखा न कभी किसी ने इसके बारे में जाना है। हालांकि बताया जा रहा है कि ये सांप थाईलैंड में पाया गया है। इसे देखने के बाद आपको ऐसा लगेगा की घास को देख रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया के यजर्स काफी हैरान हो रहे हैं।

th

इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक 69 लाख लोगों ने इस वीडियो को देखा है। वहीं इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- बहुत ही खतरनाक लग रहा है ये सांप। वहीं एक ओर यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- ऐसा सांप आज से पहले कभी नहीं देखा है।

इस वीडियो के साथ इस सांप के बारे में कुछ जानकारी भी शेयर की गई है। जानकारी में लिखा है- ये एक हरे रंग का अनोखा सांप है, जो की ताइलैंड में पाया गया है। यह जीव 60 सेंटिमीटर लंबा है। एक स्थानीय व्यक्ति को यह सांप मिला है। शख्स ने इसे मछली खाने को दी है। अब ये सांप वैज्ञानिकों के हवाले किया जाएगा ताकि इस पर शोध हो सके और इसके बारे में जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।