सभी से दुर रहा और मात्र 23 साल के उम्र में बना करोड़पति, लोगों को भी दी ये बड़ी सलाह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सभी से दुर रहा और मात्र 23 साल के उम्र में बना करोड़पति, लोगों को भी दी ये बड़ी सलाह

ल्यूक लिंत्ज बताते हैं कि भले ही वह सबसे अलग रह रहे हो लेकिन अभी अपने दो भाइयों

आजकल के महंगाई के जमाने में हर कोई अमीर बनना चाहता है और आजकल के युवाओं में यह शौक तो सबसे ज्यादा है कि कैसे कम उम्र में करोड़ों रुपए कमा लिया जाए। अब हाल ही में एक खबर आई है जिसमें अमेरिका के 23 साल के लड़के ने काफी कम उम्र में करोड़पति बनने का मुकाम हासिल कर लिया। शख्स ने अपने इस उपलब्धि के पीछे कई राज भी बताए हैं जो आजकल काफी तेजी से सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा है। 
1691155212 209014767 558646355299044 9059096026267428441 n
ल्यूक लिंत्ज नामक शख्स के मुताबिक उसने अमीर बनने के लिए 3 कानूनों का पालन किया जिसने उसकी जिंदगी बदल दी सबसे पहला दोस्तों से दूर रहना रिश्तेदारों से दूर रहना दूसरा बिना सोचे परिवार से दूर रहना और तीसरा मेन कारण उसने बताया पूरी दुनिया घूमना। 
1691155223 349036221 1187735738478628 3790068206497543639 n
अब ये 23 साल का लड़का एक पीआर कंपनी का मालिक हैं और हफ्ते के सातों दिन अपना काम करता है। इनका कहना है कि भले यह सभी दोस्तों से दूर रहते थे लेकिन उनके जन्मदिन शादी और पार्टियों में इनको अलग से इनवाइट किया जाता था। 
1691155239 344356770 798088771677620 5737189714698735876 n
ल्यूक लिंत्ज बताते हैं कि भले ही वह सबसे अलग रह रहे हो लेकिन अभी अपने दो भाइयों के साथ वह काफी अच्छा जीवन व्यतीत कर रहे हैं। अपनी बात को आगे बताते हुए शख्स ने कहा कि अब उन्होंने अपने दो भाइयों के साथ रिश्तेदारों से भी दूरी बना ली है। 
1691155253 317120274 504405131748797 3879220651022915251 n
साथ ही वह यह भी कहते हैं कि उनको उम्र के जितने भी लोग हैं वह आलसी है और अपने काम को सही प्रकार से नहीं करते हैं अगर वह करें तो वह भी काफी कम उम्र में अमीर बन सकते हैं। 
1691155288 241959362 290119229163329 4432352606099019437 n
एक सवाल पूछे जाने पर उन्होंने यह उत्तर भी दिया कि उनकी गर्लफ्रेंड भी है और वह अपनी गर्लफ्रेंड के लिए पर्याप्त समय निकालकर घूमने जाते हैं। अभी उनका फोकस अपने दो भाइयों के साथ अपनी कंपनी पर है और अपने काम को आगे बढ़ाने पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।