Viral Winter Song : उत्तर भारत में इस समय बहुत ठंड है। कई जगहों पर पिछले काफी दिनों से सूरज नहीं दिखाई दिया है। कोहरे और ठंडी हवा के कारण लोग अपने घरों में ही रहना चाह रहे हैं। ठंड का मौसम न केवल हमारी डेली लाइफ को इफ़ेक्ट कर रही है, बल्कि हम सोशल मीडिया पर भी ठंड का असर देख सकते हैं। लोग ठंड के मौसम से जुड़े बहुत सारे वीडियो (Viral Winter Song) और रील्स शेयर कर रहे हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
Courtesy : वीडियो को इंस्टाग्राम पर @kavishekartripathii नाम के अकाउंट से शेयर किया गया
सोशल मीडिया पर कब किसको क्या पसंद आ जाएं और वायरल (Viral Winter Song) हो जाएं ये किसी को नहीं पता हैं। इस समय ‘प्रचंड है ठंड’ नाम का एक मजेदार गाना सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है जिसे काफी लोग पसंद कर रहे हैं। इसे @kavishekartripathii नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर (Viral Winter Song) किया गया है। यह गायक, पटकथा लेखक, गीतकार, संगीतकार, लेखक और अभिनेता पीयूष मिश्रा के गाने ‘आरंभ है प्रचंड’ पर तैयार किया गया है।
लोगों ने दिए अपने रिएक्शन
ये गाना कई लोगों को बेहद पसंद (Viral Winter Song) है। उन्हें यह इतना पसंद है कि वे इसे खूब शेयर कर रहे हैं और इसे सुनते हुए ठंड में बाइक चलाते हुए वीडियो भी बना रहे हैं। अगर आप इस गाने को सुनेंगे तो शायद आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी क्योंकि यह बेहद पॉपुलर है और साथ ही में सुनने में अच्छा लगता है। इस गाने (Viral Winter Song) के शब्द वाकई बेतुके हैं और लोगों को हंसाते हैं। जैसे ‘ठंड का प्रकोप और धूप का है लोप आप बिस्तरों पर चाय की गुहार दो, ना नहा सको तो खोपड़ भिगो लो आप और इस तरह गैप मार दो…’। बहुत से लोगों ने वीडियो देखा है और कमेंट करते हुए कहा है कि उन्हें यह पसंद आया।