ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 30 अप्रैल शनिवार को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण बहुत अहम है क्योंकि इसी दिन शनिचरी अमावस्या भी है। इसके ठीक एक दिन पहले शनि ग्रह का राशि परिवर्तन भी हो रहा है। ऐसे में सूर्य ग्रहण के लगने के पहले क्या करना चाहिए। ये मान्यताएं जानना जरूरी हो जाती हैं।
आइए जानते है कि ग्रहण लगने के पहले और बाद क्या करें। सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक सीधा नहीं पहुंच पाता क्योंकि उसके मध्य में चंद्रमा आ जाता है। बस यही घटना ग्रहण कहलाती है।
ग्रहण से पहले क्या-क्या करें?
सूर्यग्रहण के पहले ही गर्भवती स्त्री को घर के अंदर आ जाना चाहिए और ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए. ग्रहण के दौरान घर के बाहर न निकलने पर सूर्य की हानिकारक किरणों का प्रभाव स्त्री और उसके होने वाले बच्चे पर नहीं पड़ता।
ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को तेज धार वाले औजार जैसे चाकू या कैंची का उपयोग भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।
सूर्यग्रहण के पहले ही गर्भवती स्त्री को घर के अंदर आ जाना चाहिए और ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। ग्रहण के दौरान घर के बाहर न निकलने पर सूर्य की हानिकारक किरणों का प्रभाव स्त्री और उसके होने वाले बच्चे पर नहीं पड़ता।
ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ न करें। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।इस दौरान मंदिर में प्रवेश नहीं करना चाहिए।
सूर्य ग्रहण के दौरान गायत्री मंत्र अथवा महामृत्युजंय मंत्र का जाप करना अति शुभ लाभ प्रदान करता है।
सूर्य ग्रहण के बाद करें ये काम
सूर्य ग्रहण ख़त्म होने के बाद पूरे घर की अच्छे से साफ-सफाई करनी चाहिए।
सूर्य ग्रहण के बाद गंगाजल मिले पानी से स्नान करना चाहिए।
स्नान करके गरीब और जरूरमंदों को दान देना चाहिए।
स्नान करके गरीब और जरूरमंदों को दान देना चाहिए।
भारतीय समयानुसार ग्रहण 30 अप्रैल की रात को 12 बजकर 16 मिनट पर आरंभ होगा और सुबह के 4 बजकर 8 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। इसका सूतक दोपहर के 12 बजकर 16 मिनट पर आरंभ हो जाएगा और ग्रहण के खत्म होने तक रहेगा। साल 2022 का पहला सूर्यग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा।