साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को लगने जा रहे हैं।ऐसा संयोग 87 साल बाद बना है। आइए जानते हैं कि किन राशियों पर पड़ेगा इसका क्या असर।
साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगने जा रहा है। इस दिन वैशाख अमावस्या भी है।ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण एक होगा लेकिन एक ही दिन में 3 सूर्य ग्रहण दिखाई देंगे।इसलिए इस सूर्य ग्रहण को वैज्ञानिकों ने हाइब्रिड सूर्य ग्रहण नाम दिया है।हालांकि यह भारत में दिखाई नहीं देगा।
सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वहीं, मेष राशि में ही साल का पहला ग्रहण लगने जा रहा है। ऐसे में कई राशि के जातकों को इस अवधि में खासतौर से सावधान रहना होगा। सेहत, करियर और आर्थिक स्थिति के मामले में इन राशि वालों को विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है।
मेष-इस अवधि में दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। वहीं, जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बनेगी।संयम से काम लें।
वृषभ-आर्थिक पक्ष कमजोर होगा, जो व्यक्ति की तनाव की स्थिति बढ़ाएगा। मानसिक सेहत प्रभावित होगी। ऐसे में सेहत का खास ख्याल रखें।
मकर- क्रोध और वाणी पर संयम रखना जरूरी है. वरना इसका प्रभाव रिश्तों पर दिखाई देगा।
धनु और मीन राशि के जातकों के लिए अशुभ रहने वाला है। इन राशि के जातकों को थोड़ा सतर्क रहने की आवश्कता है। इन राशियों के जातकों के ऊपर स्वास्थ्य और आर्थिक दिक्कतें आ सकती हैं। वहीं, परिवार से मतभेद होने की संभावना के साथ मानसिक कष्ट भी पहुंच सकता है।
कर्क, कुम्भ और वृश्चिक राशि वालो के लिए यह सूर्य ग्रहण सकारात्मक असर दिखाने वाला है।सूर्य की उच्च राशि मेष होने पर इस राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होगा।इस राशि वालों के मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी।हर क्षेत्र में सफलता पाएंगे।करियर-कारोबार में खूब मुनाफा मिलेगा।