हमारा पृथ्वी एकमात्र ग्रह है जिस पर इंसान रहते हैं और इंसानों को जीने के लिए मूलभूत प्राकृतिक चीजों की जरूरत पड़ती है जिसमें हवा पानी और आग, भोजन की जरूरत पड़ती है। इन सभी में एक ऐसी चीज होती है जिसके बिना इंसान इस धरती पर जीने की कल्पना भी नहीं कर सकता है पशु, पक्षी पेड़ सभी सजीव चीजों को पानी की जरूरत हमेशा रहती है। और इस धरती पर पानी के मुख्य स्रोत सागर महासागर नदी तालाब जिले आदि-आदि है।
लेकिन इतना सारा पानी होने के बावजूद भी पीने लायक पानी की मात्रा इस पृथ्वी पर काफी ही कम है और ऐसा इसलिए क्योंकि महासागरों में जितना भी पानी है वह खारा पानी है जिसमें काफी अधिक मात्रा में नमक होता है। मीठे पानी के मुख्य स्रोत में तालाब झील और नदिया शामिल होती है। देश-विदेश और इस पूरे दुनिया में आपको कई हजारों नदी मिल जाएंगे जो कि अपनी किसी न किसी खासियत की वजह से प्रसिद्ध है।
जैसे अपने भारत की गंगा नदी, इस नदी को भारत की सबसे पवित्र नदी कहा जाता है और पौराणिक कथा और दावे कहते हैं कि इस नदी में एक बार स्नान कर लेने से लोगों के दुख दूर हो जाते हैं। दुनिया में काफी सारी नदी है इस धरती पर लेकिन कभी आपके दिमाग में यह सवाल आया है की सबसे लंबी नदी कौन सी है या सबसे छोटी नदी कौन सी है?
ये है दुनिया की सबसे छोटी नदी
अपने सामान्य ज्ञान की पुस्तकों में भी पढ़ा होगा की सबसे लंबी नदी का नाम तो नील नदी है लेकिन सबसे छोटी नदी के बारे में आज हम आपको बताएंगे। इस नदी का नाम रो रिवर है और यह नदी अमेरिका के मोंटाना में बहती है। इस नदी की लंबाई जानकर आपको काफी हैरानी होगी। बता दें कि इसकी लंबाई केवल 221 फीट यानी मात्र 21 मीटर है।
पहले इस नदी के नाम था खिताब
आपको यह भी बता दे कि इस नदी को गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है और दुनिया की सबसे छोटी नदी का किताब रो रिवर को मिल चूका हैं। साथी आपको जानकारी के लिए बता दे कि इससे पहले इस दुनिया की सबसे छोटी नदी का खिताब ओरेगान में बहने वाली डी नदी को जाता था। इसके बारे में कहा जाता है कि इस नदी की लंबाई मात्र 130 मीटर थी यानी की मात्रा 440 फीट।