हंसनी बन पार्क में बैठे इस शख्स को पड़ गए लेने के देने, हंस से ही करना पड़ गया रोमांस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हंसनी बन पार्क में बैठे इस शख्स को पड़ गए लेने के देने, हंस से ही करना पड़ गया रोमांस

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो सामने आयी जिसमे हमने देखा कि कैसे एक व्यक्ति

ये तो खेर हमने सुना भी हैं और देखा भी हैं कि वाकई मेकअप में काफी ताकत होती है। ये चाहे तो एक इंसान के रूप को क्या से क्या में ही बदल दे। आज के समय में ब्यूटी प्रोडक्ट्स की मदद से आप कोई भी रुप ले सकते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे कई ब्यूटीशियंस हैं जो अपने मेकअप आर्ट से लोगों को हैरान कर देते हैं। 
कई बार इंसान मेकअप से दूसरों की तरह दिखने लगते हैं। तो बस अब जो वीडियो हम आपके सामने लाने जा रहे हैं वो ऑप्टिकल इल्यूजन का भी एक बेहतरीन नमूना है। सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है जिसपर फ्लेमिंगो यानी राजहंस ने अटैक कर दिया। और किया तो किया लेकिन कैसे किये ये आप अब इस वीडियो में देखेंगे। 
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक हंस जैसी आकृति पार्क में बैठी नजर आई। तभी उसके पास दूसरा राजहंस आया और उसे सूंघने लगा। एल्कीन तुरंत ही वहां से दूर चला गया। तब तक हंस जैसी आकृति में हलचल हुई और वो उठने लगा। जैसे ही उसने सिर उठाया, तब समझ आया कि ये तो असल में एक इंसान है। जी हां, बॉडी पेंट और अपने टैलेंट से शख्स ने खुद को दूसरे राजहंस में ट्रांसफॉर्म कर लिया था।
पहले आया प्यार फिर पड़ गयी मार 

ये वायरल वीडियो फ्लोरिडा का है, जहा स्थित फ्लेमिंगो गार्डन्स में इसे शूट किया गया। मेकअप आर्टिस्ट अवि राम ने अपने मॉडल को पूरी तरह एक फ्लेमिंगो के रूप में बदल दिया था। उन्होंने उसकी बॉडी आर्ट के जरिये उसे एक राजहंस बना दिया था। बची-कुची कसर मॉडल ने फ्लेमिंगो की तरह अपने आपको मोड़कर पूरी कर दी। जी हां….! मॉडल ने कुछ ऐसी पोजीशन ली कि वाकई वो दूर से क्या नजदीक से भी फ्लेमिंगो ही नजर आ रहा था। उसे देखने के बाद पार्क का दूसरा फ्लेमिंगो उसके नजदीक आ गया और उसे सूंघकर प्यार जताने लगा। 
कर दिया अटैक
1684655894 flamingos
जैसे ही असली फ्लेमिंगो वहां आया, उसने मॉडल को सूंघना शुरू कर दिया। लेकिन असलियत उसके सामने तुरंत आ गई। वो समझ गया कि ये असली राजहंस नहीं है। मॉडल धीरे-धीरे अपने हाथ और सिर उठाए। इसके बाद सबको समझ आया कि ये तो एक इंसान है। उसने इतना जबरदस्त बॉडी पेंट कर रखा था कि यकीन करना मुश्किल था कि वो इंसान है। बाद में असली फ्लेमिंगो ने उसपर अटैक कर दिया। वो मॉडल को चोंच मारने लगा। इंस्टाग्राम पर शेयर इस वीडियो ने सबको हैरान कर दिया। जहां लोग मेकअप आर्टिस्ट से इम्प्रेस हुए वहीं मॉडल के लिए दुःख भी जताया। बेचारे को फ्लेमिंगो के गुस्से का शिकार होना पड़ा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।