बालों में कलर कराने से आंखों की रोशनी के साथ-साथ हो सकती हैं ये परेशानियां - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बालों में कलर कराने से आंखों की रोशनी के साथ-साथ हो सकती हैं ये परेशानियां

आजकल हर कोई अपने बालों को कलर करा रहा है। बालों को कलर करवाना बहुत ट्रेंड में चल

आजकल हर कोई अपने बालों को कलर करा रहा है। बालों को कलर करवाना बहुत ट्रेंड में चल रहा है। हर कोई अपने बालों को कलर कराना चाहता है लेकिन वह यह नहीं सोचते कि बालों पर इसका असर कितना बुरा होता है। 
1567079622 hair co;or
कई बार लोग दूसरों के बालों को देखकर कलर करा लेते हैं लेकिन कभी आपने सोचा है कि  इसका हमारी सेहत पर क्या असर होता है। अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं बालों पर कलर कराने से सेहत पर इसका क्या असर होतो है। कैसे नुकसान आपको झेलने पड़ सकते हैं। 
1567079689 hair color
1. बालों का नैचरल कलर हेयर कलर लगाने से खत्म हो जाता है। बालों के नैचरल पिगमेंट को यह खत्म कर देता है। अमोनियया और परऑक्साइड की मात्रा हेयर कलर में बहुत होती है जिसकी वजह से बालों का नैचरल पिगमेंट खत्म हो जाता है। इतना ही नहीं हेयर कलर से बाल कमजोर और टूटना भी शुरु हो जाते हैं। 
1567079772 natural color of hair
2. हेयर कलर में कई तरह के केमिकल होते हैं जो स्कैल्प पर भी बुरा असर करते हैं। हेयर कलर लगाने से स्कैल्प पर खुजली की समस्या भी हो जाती है साथ ही रैश भी होते हैं।
1567079814 scalp
3. हेयर कलर लगाने से शरीर में अस्‍थमा और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियां पैदा हो जाती हैं। अमेरिकन कैंसर सोसायटी के मुताबिक, हेयर कलर और कैंसर के बीच में कई स्टडीज में सीधा संबध बताया गया है। कई तरह के केमिकल्स हेयर कलर को बनाने में इस्तेमाल किए जाते हैं और जब आपके शरीर के साथ इनका संपर्क होता है तो कैंसर होने की संभावना भी बढ़ जाती है। 
1567079843 asthma
4. आंखों में इंफेक्शन भी हेयर कलर के इस्तेमाल से होता है। आंखों में इफेेक्‍शन उस दौरान पर होता है जब बालों पर कलर लगाता है। उस दौरान अपर आंखों में कलर चला जाता है तो इफेेक्‍शन होता है। हेयर कलर अगर आंखों में चला जाता है तो उससे सूजन, लगातार पानी आना शुरु हो जाता है साथ ही कंजंक्टिवाइटिस की भी परेशानी शुरु हो जाती है। 
1567079933 eyes
5. बालों पर कलर लगाने से महिलाओं और पुरुष दोनों में ही फर्टिलिटी पर बुरा असर होता है। बता दें कि लीड एसिटोन का व्यापक परमानेंट हेयर कलर्स में यूज करते हैं। स्टडीज में पाया गया है कि हेयर कलर अगर प्रेगनेंट महिलाएं कराती हैं तो उनके बच्चे पर नुकसान होता है। 
1567080165 pregnant woman
6. नर्वस सिस्टम पर भी हेयर कलर कराने से बुरा असर होता है। भूलने की समस्या और नर्वस डिसऑर्डर हेयर कलर लगाने से हो जाता है। 
1567080048 haircolor
7. हेयर डाई में कैमिकल्स होते हैं जो बालों को भारी नुकसान पहुंचाते हैं। नए बालों का इन कैमिकल्स में बनना मुश्किल हो सकता है। हेयर कलर से बालों के झड़ने और गंजेपन की परेशानी हो जाती है। 
1567080118 hairfall

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।