सोशल मीडिया पर आपको ऐसे वीडियो देखने को बहुत मिल जाएंगे, जिसको देखते ही आप अपना सर पकड़ लेंगे। अब एक ऐसा ही वीडियो सामने आ रहा है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। इस वीडियो को प्रकृति का चमत्कार बताया जा रहा है, लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान है। आपने आज तक किसी नदी को देखा होगा, जो ऊंचे स्थान से किसी भी निचे स्थान की ओर बहती हैं, लेकिन वायरल वीडियो में कुछ अलग ही देखने को मिला।
आप भी इस वीडियो को देखें। ऐसा अद्भुत नजारा शायद ही आपको कभी देखने को मिला होगा। आपको पता होगा गुरुत्वाकर्षण के नियम के अनुसार कोई भी चीज़ ऊपर से नीचे गिरती है। पानी भी इसीलिए झरनों, झरनों और बांधों का पानी ऊपर से नीचे गिरता हुआ दिखाई देता है।
नदी का पानी सीधी दिशा में ऊंचे स्थान से किसी भी निचे स्थान की ओर बहता है। लेकिन हैरान तब हुई जब एक नदी को आसमान की तरफ बहते हुए देखा गया। ये नजारा 13 जुलाई 2023 को कैमरे में कैद हुआ. जिसमें नदी की सतह से पानी आसमान की ओर जाता नजर आ रहा है।
A little about nature and the difference of mentality. Kama River. Perm region. July 13, 2023. pic.twitter.com/AaWTHqrnCR
— Zlatti71 (@djuric_zlatko) July 17, 2023
पानी सोने की तरह चमक रहा है. ऐसा लगता है मानों यह नदी जमीन पर आसमान में अपनी पानी को बहा रही हो। इस वीडियो को Zlatti71 ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया गया है। पोस्ट के अनुसार यह रूस के पर्म क्षेत्र में स्थित कामा नदी है। अब वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं। खबर लिखें जाने तक इसे लाखों यूजर्स देख चुके हैं और साथ ही इस वीडियो को हजारों लाइक्स भी मिल चुके हैं। वीडियो अब सभी जगहों पर खूब तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
वीडियो खूबसूरत तो है ही साथ में भयानक भी है। आपको बता दे उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों ऐसे हालात बनते है। यह जमीन से आसमान की ओर बहने वाली यह नदी जलस्रोत है। यह एक प्रकार का तूफान है। जो हवा में खंभे की तरह उठा हुआ है। यह आमतौर पर समुद्र की सतह पर बनता है।