चुपके से लोगो के जूस में मिला देती थी खून, चटकारे लेकर पीते थे गेस्ट, जानिए कैसे आया सच सामने? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

चुपके से लोगो के जूस में मिला देती थी खून, चटकारे लेकर पीते थे गेस्ट, जानिए कैसे आया सच सामने?

हाल ही में एक बेहद ही अजीबो-गरीब किस्सा सामने आया जिसमे पता चला की एक रेस्त्रा की वैट्रस

ब्लडी मैरी के बारे में तो आप सभी ने सुना ही होगा। कहानियों के मुताबिक़, ये महिला आईने में दिखती थी जब इसका नाम कई बार पुकारा जाता था। लेकिन अब ये तो हुई कहानियों की बात। लेकिन अब अगर रियल लाइफ की बात करें तो ब्लडी मैरी एक ड्रिंक है, जिसे कई तरह के इंग्रीडिएंट्स से बनाया जाता है। तो इसे बनाने के लिए सबसे पहले इसमें टमाटर, वोडका और कई मसाले शामिल किये जाते हैं। इसका टेस्ट बढ़ाने के लिए इसमें कई हर्ब्स भी डाले जाते हैं। जापान के एक कैफ़े में काम करने वाली वेटर इस ड्रिंक में लोगों को अपना खून मिलाकर सर्व कर रही थी। जिसकी भनक तक भी किसी को कानो-कान नहीं हो सकी। लेकिन वो कहते हैं ना झूठ छुपाये नहीं छुप सकता बस ऐसा ही कुछ हुआ इस वेटर के साथ भी। 
1684483932 2b97298c 8fab 48c4 8af6 1b6af67c8208 12472a62
जापान के साप्पोरो में स्थित इस कैफ़े की हाल में काफी चर्चा हुई. ये चर्चा किसी अच्छी चीज के लिए नहीं थी। कैफ़े में काम करने वाली एक वेटर की करतूत के कारण इस कैफ़े को लोग जान गए। दरअसल, यहां काम करने वाली एक वेट्रेस यहां आए लोगों के ड्रिंक में अपना खून मिला देती थी। इस बात से अनजान लोग भी बड़े चाव से ड्रिंक को पी जाते थे। जब इस बात का खुलासा हुआ तो वहां अभी तक आकर इस ड्रिंक को पीने वाले लोगों का आक्रोश जाग गया। आखिर ऐसा हो भी क्यों ना? किसी को अगर खून पिला दिया गया है तो ये बात जानने के बाद गुस्सा तो आएगा ही।
तुरंत किया गया जॉब से फायर 
1684483972 9bf1eecb69d6da118fb312787e16cd08168144054787125 original
जैसे ही कैफ़े को इस बात की जानकारी हुई, उन्होंने तत्काल वेट्रेस को जॉब से निकाल दिया। इतना ही नहीं, उसके इस एक्शन को पार्ट टाइम टेररिज्म घोषित करार करते हुए उसपर एक्शन भी लिया गया। साथ ही सोशल मीडिया पर एक स्टेटमेंट जारी कर कैफ़े ने अपने कस्टमर्स से इसे लेकर माफ़ी भी मांगी। बता दें कि ये कैफ़े कोई साधारण कैफ़े नहीं है। इसका नाम Mondaiji है, जिसका अंग्रेजी में मतलब होता है ऐसा कैफ़े जिसे मजबूर बच्चे चलाते हैं। इस कैफ़े में कस्टमर्स को वो बच्चे सर्व करते हैं जो परेशानी से निकाले गए हैं। लेकिन उसी कैफ़े में ऐसा होना नज़र अंदाज़ करने लायक भी नहीं था। 

जानिए कैसे चुपके से मिला देती थी खून?
1684483996 gettyimages 945624270
जिस वेट्रेस पर ये आरोप लगाया गया, उसे भी खुद रेस्क्यू किया गया था। कैफ़े में काम कर इज्जत के पैसे कमाने के लिए उसकी मदद की जा रही थी। लेकिन उल्टा इस लड़की ने ही लोगों के ड्रिंक में अपना खून मिलाना शुरू कर दिया। वो आमतौर पर orikaru नाम की ड्रिंक में अपना खून मिलाती थी। इसमें कई तरह के फल और कलर सिरप का इस्तेमाल होता है जिसके चलते इसके खून का छिप जाना काफी आसान हो जाता था। इस घटना के सामने आने के बाद कुछ दिनों तक कैफ़े को बंद रखा गया। ताकि अंदर से सारी क्रॉकरी बदली जाए और बाद में इसे फिर से रीस्टार्ट कर दिया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।