जब बात टीवी एंटरटेनमेंट की हो तो लम्बे समय से रियलिटी शोज ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बरकरार रखी है। भारत से लेकर दुनियाभर में खासतौर से रियलिटी शोज को पसंद करने वाले दर्शकों की कोई कमी नहीं है। बिज़नेस जगत से जुड़े रियलिटी शो की बात की जाए अमेरिकी शो ‘शार्क टैंक’ का दबदबा लम्बे समय से कायम है, जिसने शानदार लोकप्रियता के साथ दुनियाभर के युवा उद्यमियों के लिए खास मंच प्रदान किया है। इस शो में युवा इंटरप्रेन्योर अपने बिज़नेस आइडियाज को जजों के सामने पेश करते है और अगर जजों को आईडिया पसंद आये तो वो बिज़नेस में निवेश करते है जिससे युवा उद्यमियों अपने सपनों को उड़ान दे सकें।

शार्क टैंक शो में दिल्ली की युवतियों का जलवा
आज हम आपको शार्क टैंक शो में आयी दो भारतीय युवतियों के बारे में बता रहे है, जिन्होंने अपने खास बिज़नेस आईडिया से न सिर्फ जजों को इम्प्रेस किया बल्कि अपने स्टार्टअप के लिए 1 लाख अमेरिकी डॉलर का निवेश भी हासिल किया किया। हम बात कर रहे है भारत की राजधानी दिल्ली में पली बढ़ी शुभम इस्सर और अमानत आनंद के बारे में, जिन्होंने भारतीय युवा उद्यमियों को नयी राह दिखाई है।
Does this soap innovation get a clean deal? 🧼 #SharkTank
— Shark Tank (@ABCSharkTank) October 30, 2021
शुभम और अमानत न्यूयॉर्क के पार्सन्स स्कूल ऑफ़ डिज़ाइन में मिले और इन्होने मिलकर एक स्टार्टअप की शुरुआत की। दोनों ने मिलकर ऐसा प्रोडक्ट ‘SoaPen’ डिज़ाइन किया जिससे बच्चों को हाथ धोने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। शार्क टैंक शो में इनका प्रोडक्ट जजों को पसंद आया और गेस्ट जज भारतीय अमेरिकी उद्यमी नीरव टोलिया ने इनके स्टार्टअप SoaPen में एक लाख अमेरिकी डॉलर का निवेश भी किया है।
कौन है शुभम इस्सर और अमानत आनंद
SoaPen के फाउंडर अमानत आनंद और शुभम इस्सर दोनों नई दिल्ली से है लेकिन इनकी मुलाकात तब हुई जब दोनों ने न्यूयॉर्क शहर के पार्सन्स स्कूल ऑफ़ डिज़ाइन में दाखिला लिया। SoaPen डिजाइन करने के बारे में इनका कहना है ये चाहते थे, इनका प्रोडक्ट ऐसा हो जो सामाजिक जागरूकता में भी सफल हो सके।

उन्होंने यूनिसेफ वेयरेबल्स फॉर गुड चैलेंज पर रिसर्च की और पाया कि 5 साल से कम उम्र के बच्चों की मौत का कारण बनने वाले 50% संक्रामक रोगों को साबुन से हाथ धोने के सरल कार्य से रोका जा सकता है। यहीं इन दोनों टैलेंटेड युवा भारतीय महिला उद्यमियों के सपनों ने उड़ान भरी और आज ये विश्व के सामने अपना और भारत का नाम ऊंचा कर रहे है।
अपने बिज़नेस आईडिया को कैसे बनाया सफल
सोपेन के फाउंडर अमानत आनंद और शुभम इस्सर ने “शार्क टैंक” पर कहा, “दुनिया भर के माता-पिता के लिए बच्चों को साफ़ स्वच्छ रखना एक बड़ा टास्क है और उनका प्रोडक्ट इस मामले में काफी कारगर साबित हो सकता है। बच्चों के स्वस्थ रहने के लिए हाथ साफ रखना बहुत जरूरी है। उनका प्रोडक्ट खेल – खेल में बच्चों की स्वच्छता का बेहतर ख्याल रख सकता है।
अब तक अमानत और शुभम ने 227 निवेशकों से 28,000 डॉलर की राशि जुटाई है और वे इस पैसे का उपयोग उत्पादन बढ़ाने के लिए कर रहे हैं। खास तौर पर बच्चों के लिए डिज़ाइन SoaPen एक तरह की कलर पेंसिल साबुन है जो विभिन्न रंगों और सुगंधों में उपलब्ध है। अमानत और शुभम ने न्यूयॉर्क शहर और मुंबई में अपनी कंपनी के ऑफिस स्थापित किये है।
नयी ऊंचाइयों को हासिल करने का है लक्ष्य
अब अमानत और शुभम का इरादा है की वो अपने बिज़नेस को दुनियाभर में फैला सकें जिसके लिए उन्होंने शार्क टैंक में अपना आईडिया जजों के सामने रखा था।

अब इन दोनों को नीरव टोलिया के रूप में बड़ा निवेशक भी मिला चुका है, जो इनके बिज़नेस में 100,000 का निवेश कर रहे है। उम्मीद की जा सकती है कि शुभम और अमानत कामयाबी की नयी ऊंचाइयों को हासिल करेंगे और पूरी दुनिया के सामने भारत का सिर गर्व से ऊंचा करेंगे।



















