नवरात्र‍ि के नौ द‍िन इन 9 रंगों को पहनकर करें मां दुर्गा की आराधना, प्रसन्न होंगी देवी मां - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नवरात्र‍ि के नौ द‍िन इन 9 रंगों को पहनकर करें मां दुर्गा की आराधना, प्रसन्न होंगी देवी मां

शारदीया नवरात्रि इस बार 29 सितंबर से शुरु हो रहे हैं। महानवमी 7 अक्टूबर की है तो वहीं

शारदीया नवरात्रि इस बार 29 सितंबर से शुरु हो रहे हैं। महानवमी 7 अक्टूबर की है तो वहीं 8 अक्टूबर यानी मंगलवार को दशहरा है। मां दुर्गा के नौ रुपों की पूजा-अर्चना इस दौरान होती है। 
1569316817 navratri 2019
ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि के हर दिन खास रंग के कपड़े पहने से माता प्रसन्न होती हैं और आपकी सारी मनोकमाना पूरी करती हैं। नवरात्रि के किस दिन कौन से रंग क्या महत्व होता है आज हम आपको बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं हर दिन खास रंग के बारे में-
पीला रंग पहले दिन

1569316912 yellow colour cloth
पर्वतराज हिमालय की पुत्री माता शैलपुत्री की पूजा नवरात्रि के पहले दिन होती है। माता शैलपुत्री को नवरात्रि के पहले दिन भूरे रंग की साड़ी श्रृंगार पहनाकर भक्तों को उनकी पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही इस दिन पीले रंग के कपड़े भक्तों को पहने चाहिए और पूजा करनी चाहिए।
हरा रंग दूसरे दिन

1569317202 green colour
ब्रह्मचारिणी की पूजा नवरात्रि के दूसरे दिन होती है। माता को नारंगी रंग की साड़ी और श्रृंगार इस दिन पहनना चाहिए। वहीं इस दिन भक्तों को हरे रंग के कपड़े पहनकर माता की पूजा करनी चाहिए।
भूरा रंग तीसरे दिन

1569317295 brown
माता चंद्रघंटा की नवरात्रि के तीसरे दिन पूजा की जाती है। सफेद रंग के कपड़े इस दिन माता को पहनाने चाहिए। वहीं भूरे रंग के कपड़े भक्तों को पहनकर माता की पूजा करनी होती है। 
नारंगी रंग चौथे दिन

1569317348 orange
माता कुष्मांडा की पूजा नवरात्रि के चौथे दिन की जाती है। लाल रंग के वस्त्र पहनाकर माता कुष्मांडा का श्रृंगार इस दिन होता है। वहीं नारंगी रंग के कपड़े भक्तों को इस दिन पहनकर माता की पूजा करनी चाहिए। 
सफेद रंग पांचवे दिन

1569317388 white
स्कंदमाता की पूजा नवरात्रि के पांचवें दिन करते हैं। नीले रंग के वस्‍त्र देवी मां को इस दिन पहनाए जाते हैं। इसके साथ ही सफेद रंग के कपड़े भक्तों को इस दिन पहनकर देवी मां की पूजा करनी चाहिए। 
लाल रंग छठे दिन

1569317483 red saree
माता कात्यायनी की पूजा नवरात्रि के छठे दिन की जाती है। इस दिन माता कात्यायनी को पीले रंग से श्रृंगार करना चाहिए। वहीं भक्तों को लाल रंग के कपड़े पहनकर देवी मां की पूजा करनी चाहिए।
नीला रंग सातवें दिन

1569317528 blue
माता कालरात्रि की पूजा नवरात्रि के सातवें दिन की जाती है। भक्तों को नीले रंग के कपड़े पहनकर माता की पूजा करनी चाहिए।
गुलाबी रंग आठवें दिन

1569317587 pink
महागौरी की पूजा नवरात्रि के आठवें दिन होती है। मोरपंखी रंग से इस दिन माता महागौरी का श्रृंगार किया जाता है। वहीं गुलाबी रंग के कपड़े इस दिन भक्तों को पहनकर माता की पूजा करनी चाहिए। 
जामुनी रंग नौवें दिन 

1569317623 navratra dress
सिद्ध‍िदात्री माता की पूजा नवरात्रि के नौवें दिन होती है। जामुनी रंग के कपड़े इस दिन भक्तों को पहनकर माता की पूजा करनी चाहिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।