इन संकेतों का इशारा होना बताता है जन्म कुंडली में अशुभ हैं शनिदेव - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इन संकेतों का इशारा होना बताता है जन्म कुंडली में अशुभ हैं शनिदेव

हिंदू शास्त्रों के अनुसार शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि

हिंदू शास्त्रों के अनुसार शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि  शनिदेव की नजर से आज तक भी कोई नहीं बच पाया है। क्योंकि एक बार शनि देव ने खुद से ही भगवान भोलेनाथ से बोला था कि मेरी नजर से ना तो कोई देव बच सकते हैं ना ही दानव। वहीं ज्योतिष शास्त्र में भी शनि ग्रह की कई सारी विशेष महत्ता बताई गई है।
1565353977 shani dev
पौराणिक कथाओं के मुताबिक शनि देव दंडाधिकारी है। ऐसा कहा जाता है कि न्याय करते समय शनि देव किसी से ना तो प्रसन्न होते हैं और ना ही किसी से भी डरते हैं। क्योंकि शनि देव हमेशा निष्पक्ष होकर ही न्याय करते हैं। वह सभी कर्मों के आधार पर दंड देते हैं। 
1565354001 shani
तो चालिए आज हम आपको कुछ ऐसे लक्षण बताने वाले हैं जिसे देखकर आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि आपकी जन्म कुंडली में शनिदेव कहीं अशुभ तो नहीं। इसके साथ ही आपको ये भी बताएंगे की अगर आपकी कुंडली में शनिदेव अशुभ हैं तो उसे दूर कैसे करें। 
1565354035 shanii

शनि देव के अशुभ होने के लक्षण…

1.घर की नालियों का पानी जाम हो जाना।
2.मकान की सुख ना मिल पाना इसका मतलब ये हुआ कि पूरी उम्र आप किराए के मकान में रहना पड़े अपना घर होते साते उसका सुख ना मिल पाना।
3.परिवार वालें लोगों से धीरे-धीरे संबंध टूट जाना।
4.हर रोज काम में परेशानियां होना।
5.ज्ञान की हमेशा कमी रहना। 
6.दुनियादारी की उस समझ से पीछे रहे जाना जिसकी सहायता से जीवन में आगे बढ़ा जा सकता है।
1565354070 shanidev ki aarti hindilyrics
यदि इस तरह का कोई भी लक्षण दिखे तो समझ लीजिए कि आपकी जन्म कुंडली में शनिदेव अशुभ हैं। यदि आप इसे दूर करना चाहते हैं तो शनिवार के दिल आपको कुछ बताए गए उपाय करने होंगे। 
1565354096 strady
उपाय पूरा करने के लिए आप शनिवार के दिन साबुत उड़द,साबुत बादाम और सरसों का तेल अपनी इच्छानुसार लेकर किसी भी गरीब को दान कर दें। यदि किसी को दान नहीं कर सकते तो तीनों को किसी नदी में प्रवाह करें। ये उपाय आपको प्रत्येक शनिवार को करना होगा। ऐसा करने से आपके ऊपर शनिदेव की कृपा जरूर बनेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।