सर्बियन डांसिंग महिला....! सड़को पर अकेली नाचती हुई नज़र आती हैं ये महिला, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का कोहराम - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सर्बियन डांसिंग महिला….! सड़को पर अकेली नाचती हुई नज़र आती हैं ये महिला, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का कोहराम

सर्बियन डांसिंग महिला इन दिनों इस महिला की चर्चाए और वीडियोस सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो

दुनिया में यूँ तो आज भी कई ऐसे सवाल हैं जिनके आज तक कोई जवाब ना तो ढूंढ पाया हैं और ना ही कभी मिल पाए हैं। लोग उन्हें ढूढ़ने की भी खूब एड़ी-छोटी के साथ मदद करते हैं लेकिन ढूंढ नहीं पाते। बस कुछ ऐसा ही इन दिनों सर्बिया में भी हो रहा है जो सभी के रोंगटे खड़े कर रहा है। यहां एक महिला अचानक ही चर्चा में आ गई है जो भूत बनकर सड़कों पर घूम रही है. ऐसे में ये बताना पाना मुश्किल है कि वो कोई प्रैंक कर रही है या फिर असल में वो कोई नकारात्मक शक्ति है! महिला का वीडियो (Dancing Lady video) जब से सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हुआ है, तब से लोगों ने उसे ‘Serbian Dancing Lady’ का नाम दे दिया है. आखिर उसका रहस्य है क्या? चलिए हम आपको बताते हैं। 
1686641276 ff496 16790538352102 1920
कुछ रिपोर्ट्स और फिजी फैक्ट्स टीवी इंस्टाग्राम अकाउंट के मुताबिक सर्बियन डांसिंग महिला (Serbian dancing woman viral video) को सबसे पहले साल 2009 में सड़कों पर देखा गया था। पर कई रिपोर्ट्स का दावा है कि उसे 1998 से सड़कों पर देखा जा रहा है. फिजी फैक्ट्स टीवी इंस्टाग्राम अकाउंट पर बताया गया कि 2009 में दिखने के बाद वो दोबारा नहीं नजर आई। उस वक्त मीडिया ने उसे कवर नहीं किया क्योंकि उन्हें लगा कि ये कोई खबर नहीं है। 
1686641301 images
कोई सनकी महिला लोगों को सिर्फ डराने के लिए ऐसा कर रही होगी। पर साल 2018 में जब उसे फिर से देखा गया, तब सबके होश उड़ गए। न्यूज चैनलों ने उसे फिर नहीं कवर किया पर तब तक सोशल मीडिया पर तेजी से वो वायरल होने लगी। टिकटॉक पर उसका वीडियो वायरल हुआ। अब साल 2023 में वो दोबारा देखी गई है। 

सड़कों पर नाचते हुए दिखाई देती है ये महिला

लेकिन सबसे ज्यादा डरावनी बात ये है कि महिला हमेशा सड़क पर अकेले दिखाई देती हैं वो भी रात के अंधेरे में नाचती है। उसके डांस स्टेप भी हमेशा एक तरह के होते हैं। अगर कोई उसे डांस करते हुए देखने लगेगा या उसका वीडियो बना लेगा तो वो उसके ऊपर हमला कर देती है। कथित तौर पर उसे देखने वाले दो लोगों की मौत हो चुकी है। कुछ लोग उसका वीडियो बनाकर वहां से भाग निकलने में कामयाब हुए हैं। लोगों को हिदायत दी जा रही है कि अगर ऐसी महिला से सामना हो, तो लोग वहां खड़े होकर उसे नाचते हुए ना देखें, बस दूसरे रास्ते से वहां से चले जाएं, उसे परेशान ना करें। 
कुछ पुरानी कहानी से जुड़े हैं महिला के तार
1686641311 screen shot 2023 04 05 at 9.33.26 am
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी खबरें सोशल मीडिया पर आ रही थीं कि उस महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, पर इस खबर पर काफी विवाद है। अभी ये तय नहीं है कि उसे गिरफ्तार किया गया है या नहीं। रिपोर्ट में बताया गया कि ये एक अफवाह है जो एक पुरानी कहानी से जुड़ी है। माना जाता है कि सैकड़ों सालों पहले सर्बिया के एक गांव में एक युवती रहती थी, जिसे दूसरे गांव के शख्स से प्यार हो गया। पर उसके माता-पिता इस रिश्ते के लिए नहीं माने तो उसने अपनी जान दे दी और अब उसी का भूत सड़कों पर दुखभरे गीत गाते और नाचते हुए घूमता है। उसे देखने वालों के साथ बहुत बुरा होता है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। उसके जो वीडियो वायरल हो रहे हैं, वो सर्बिया के बेलब्रेग में शूट किए बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।