Maan Meri Jaan पर दूल्हे के सरप्राइज डांस देख दुल्हन ने ऐसे दिया रिएक्शन, वीडियो हुआ Viral - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Maan Meri Jaan पर दूल्हे के सरप्राइज डांस देख दुल्हन ने ऐसे दिया रिएक्शन, वीडियो हुआ Viral

कुछ सेकंड के वीडियो में ही आगे आदमी उठता है और अपना डांस करना शुरू कर देता है।

शादी के वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता है। दूल्हा या दुल्हन अपने शादी को खास बनाने के लिए कुछ ना कुछ नया करते है और नया करना है उनका वीडियो वायरल कर देता है। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर एक और वीडियो काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक दूल्हे ने अपनी दुल्हन को हिट ट्रैक मान मेरी जान पर अपनी परफॉर्मेंस से सरप्राइज दिया। 
वीडियो में दुल्हन की प्रतिक्रिया भी कैद है। वीडियो को कोरियोग्राफर राहुल टिंकर ने पोस्ट किया है। वीडियो के साथ पोस्ट किए गए कैप्शन में लिखा है, “दूल्हे का सरप्राइज डांस परफॉर्मेंस”। यह क्लिप दूल्हा और दुल्हन को सोफे पर बैठे हुए दिखाने से शुरू होई है। कुछ सेकंड के वीडियो में ही आगे आदमी उठता है और अपना डांस करना शुरू कर देता है। होने वाले पति को डांस करता देख दुल्हन के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।
वीडियो कुछ दिन पहले पोस्ट किया गया था। साझा किए जाने के बाद से, क्लिप को तीन मिलियन के करीब देखा गया है और संख्या केवल बढ़ रही है। साथ ही, शेयर को कई लाइक्स और कमेंट्स मिले हैं।

यूजर्स के कमेंट देखें:
एक यूजर कमेंट करती है “बहुत प्यारा प्रदर्शन….😍भगवान जोड़े को आशीर्वाद दें”। एक और यूजर लिखता है “बहुत अच्छा महादेव आप दोनो को हमेशा खुश रखे”। एक और लिखता है “माशाअल्लाह ज़बरदस्त अल्लाह हुमेशा खुश रखे आप दोनों को”। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + eighteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।