एक्सीडेंट का ऐसा खतरनाक वीडियो देख, दहल जाएगा आपका दिल, पत्ते की तरह उछाला शख्स

आगे वीडियो में ही देखा जा सकता है कि कार से एक शख्स बड़ी तेजी के साथ हवा

सोशल मीडिया के समय में आपके सामने कुछ ऐसे वीडियो जरूर आ जाते होंगे, जिसको देखने पर आपको काफी हैरानी होती होगी। अब एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। सड़क एक्सीडेंट के कई वीडियो आपने देखा होगा, लेकिन हम दावे के साथ कहा सकते है कि आपने इससे खतरनाक वीडियो आपने नहीं देखा होगा। वीडियो में देखा जा सकता है, कि एक्सीडेंट इतना खतरनाक था कि शख्स हवा में पत्ते की तरह उछल गया। 
1687077317 untitled project (92)
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को ट्विटर अकॉउंट से शेयर किया गया है। @cctvidiots नाम के अकॉउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को अभी तक लाखों व्यूज मिल चुके है और साथ ही इस वीडियो को लाइक करने वालों की संख्या अब हजारो से पार है। वीडियो में हम देख सकते है कि पहले एक सड़क पर सब कुछ सही से चल रहा होता है तभी एक हैरान कर देने वाला सीन सभी को देखने को मिलता है। कुछ सेकंड के वीडियो में ही देखा जा सकता है कि एक कार रॉन्ग साइड से एक तेज रफ्तार से आ रही होती है, जिसके बाद जो हुआ वो आपको हैरानी में डालने के लिए काफी है। 
वायरल वीडियो यहाँ देखें: 

रॉन्ग साइड से आ रहे एक कार ने सामने से एक कार को ऐसा टक्कर मारा, जिसके बाद उस कार के परखचे उड़ गए। आगे वीडियो में ही देखा जा सकता है कि कार से एक शख्स बड़ी तेजी के साथ हवा में काफी ऊंचे तक उड़ता हुआ नजर आ रहा है। व्यक्ति के साथ कार भी हवा में होती है और दोनों ही सड़क पर धड़ाम से गिरते है। अब इस वीडियो में सभी को सन्न कर दिया है, इसलिए कहते है न “दुर्घटना से देर भली”। देश-दुनिया में ज़्यदातर हादसे तेज रफ़्तार के वजह से ही होते है। इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलता है, लेकिन अभी तक ये साफ़ नहीं हो पाया है कि विद्ये कहा का है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।