Girl in a jacket

इंडिया में एनाकोंडा देख लोगो के छूटे पसीने, जहा इतना बड़ा अजगर देखा भी नहीं वहा सर्च टीम का हुआ आमना-सामना!

आपने यूँ तो कई फिल्म्स और डॉक्युमेंट्रीज़ में अजगर को देखा होगा लेकिन सोचिये क्या हो जब वही

सांप और अजगर की अगर फोटो भी देख ले तो इंसान की रूह काँप जाती हैं तो ज़रा सोचिये क्या हो जबी इसी विशालकाय जीव को आप अपने सामने देख ले तो? यह जीव इतने खतरनाक होते हैं कि कोई भी उनसे आमना सामना होने की कल्पना से ही खौफ खाने लगता है. बावजूद इसके इन खतरनाक जीवों से जुड़े वीडियोज लोगों को बेहद आकर्षित करते हैं. 
यही वजह है कि सोशल मीडिया पर सांप, अजगर और एनाकोंडा के हजारों लाखों वीडियोज देखने को मिल जाएंगे, जो खूब वायरल होते रहते हैं. सांपों की प्रजाति में सबसे खतरनाक और विशाल होता है एनाकोंडा. जो भारत में पाए ही नहीं जाते. मगर हाल ही में भारत के जंगल का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिला, जो आपकी इस सोच को दूर कर देगा.
इंस्टाग्राम अकाउंट amritupadhyay007 पर शेयर एक वीडियो में ऊंचे पेड़ पर चढ़ता विशालकाय अजगर देख लोग दंग रह गए. कद काठी में ये अजगर एनाकोंडा से कम नहीं लग रहा था. यही वजह है कि इस वीडियो को शेयर करने वाले ने इसे ‘Indian Anaconda!’ कैप्शन दिया. वीडियो मध्य प्रदेश के जंगली इलाके का बताया जा रहा है, जिसे एक सैलानी ने अपने कैमरे में कैद किया.
India में ‘एनाकोंडा’ देख सभी हुए हैरान!

सोशल मीडिया पर शेयर वीडियो मध्य प्रदेश के किसी जंगली ज़िले का है. घूमने के दौरान एक शख्स की नज़र अचानक एक पेड़ पर गई, जहां एक ‘एनाकोंडा’ ज़मीन से लेकर पेड़ की सबसे ऊंची टहनी तक चढ़ता नज़र आया. जिसे देख सैलानियों की टीम के सभी सदस्य दंग रह गए. सभी उसे एनाकोंडा ही समझ रहे थे. जो कि भारत में पाया ही नहीं जाता. यही वजह रही कि इस दुर्लभ दृश्य को देखते ही एक शख्स ने इसे फौरन अपने कैमरे में कैद कर लिया. जिसे Amrit Upadhyay नाम के एक सोशल मीडिया यूज़र ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर साझा किया.
सर्च टीम का हुआ अजगर से सामना
1688538810 354573945 999928611193951 4492615037114784386 n
चूंकि ये वीडियो भारत के MP राज्य का है, लिहाज़ा मुमकिन है कि वीडियो में दिख रहा विशाल जीव एनाकोंडा ना हो. लेकिन अगर आप ये ना जाने कि वीडियो भारत का है, तो कोई भी इसे एनाकोंडा ही समझेगा. तभी तो सोशल मीडिया पर सभी इसे ‘Indian Anaconda’ कह रहे हैं. बहुत से यूज़र्स तो विशाल अजगर को देख ज़बरदस्त हैरान हुए और उस जगह के बारे में जानने के लिए बेहद उत्सुक नज़र आए, जहां ये दुर्लभ अजगर नज़र आया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।