सपने में घर में घुसते हुए देखा चोर तो चला दी गोली, खुद ही हो गया अपनी गोली का शिकार! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सपने में घर में घुसते हुए देखा चोर तो चला दी गोली, खुद ही हो गया अपनी गोली का शिकार!

सपने हमारे मन पर कभी-कबार काफी प्रभाव डालते हैं इसका एक जीता-जाता केस आज हम आपको सुनाने जा

सपने तो वैसे हम सभी देखते हैं। कभी-कबार कुछ अच्छे तो कभी कभी कुछ बुरे भी। लेकिन दोनों ही तरह के सपनो पर हमारा नियंत्रण नहीं होता। कई बार यह सच के काफी करीब होते हैं और हमें उस दुनिया में लेकर पहुंच जाते हैं, जो दरअसल होता ही नहीं। मगर कुछ लोग इसमें अजीबोगरीब हरकतें भी कर देते हैं। जैसे इस शख्‍स ने किया, रात को सोते समय उसने सपना देखा कि कुछ बदमाश उसे लूट रहे हैं। वह इतना घबरा गया कि उसने बगल में रखी बंदूक उठाई और गोली चला दी। उसने सोचा कि वह लुटेरे पर चला रहा है, लेकिन गोली आकर सीधे उसके पैर पर लगी और चारों ओर खून-खून हो गया।
1686894924 photo 1626798010803 9fff456c8ec0
मामला अमेरिका के इलिनॉइस का है। 62 साल के मार्क डिकारा रात को अपने घर में सो रहे थे। तभी सपना देखने लगे। उन्‍होंने देखा कि कुछ लुटेरे उनके घर में घुस आए हैं। सारा सामान लेकर भाग रहे हैं। उनके साथ मारपीट भी कर रहे हैं। यह देखते ही डिकारा ने बगल में रखी अपनी। 357 मैग्नम रिवाल्वर पकड़ ली और अंधेरे में एक गोली चलाई। 
1686894964 heritage cowboy tactical 1
उन्‍हें लगा कि उन्‍होंने लुटेरे को मार गिराया, लेकिन यह गोली आकर उनके पांव में लगी। कराहते हुए उनकी नींद खुली तो पता चला कि चारों ओर खून ही खून पसरा हुआ है। वह खुद भी खून से सन गए हैं. उन्‍हें तुरंत इलाज के लिए अस्‍पताल भेजा गया। गनीमत रही कि गोली उनके पैर में लगी थी और जान बच गई। 
बेहोशी में गोली चलाने का मुकदमा
1686895052 get some guns 30abc542 18ad 11eb aa26 a55aef2d66ca
पुलिस मौके पर पहुंची और देखा तो घर में कोई नहीं घुसा था। पता चला कि डिकाना ने सपने में ऐसा महसूस किया था। गनीमत रही कि किसी और पर उन्‍होंने गोली नहीं चलाई। उनका शस्‍त्र लाइसेंस रद्द कर दिया गया और संगीन आरोपों में मुकदमा चलाया जा रहा है। उन पर बेहोशी में गोली चलाने, लोगों की जान खतरे में डालने, अंधाधुंध फायर‍िंग करने के लिए गुंडा ऐक्‍ट लगाया गया है। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, डिकारा इलिनोइस और विस्कॉन्सिन में कानून का अभ्यास करने के लिए लाइसेंस प्राप्त एक अर्ध-सेवानिवृत्त वकील है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।