सावन का महायोग 2023: दो महीने तक चलेगा सावन, जानें शुभ संयोग और महत्व ,महीने में है बहुत कुछ खास - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सावन का महायोग 2023: दो महीने तक चलेगा सावन, जानें शुभ संयोग और महत्व ,महीने में है बहुत कुछ खास

सावन 4 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त 2023 को समाप्त होगा।

ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा-आराधना और जलाभिषेक करने से सभी तरह की मनोकामनाएं जरूर पूरी होती हैं। इस बार का सावन बहुत ही खास रहने वाला होगा। 
1687951348 shiv1
अधिकमास के कारण सावन का महीना एक बजाय दो महीनों का होगा। सावन के महीने का समापन 31 अगस्त 2023 को होगा। ऐसे में सावन के महीने में कुल 8 सोमवार व्रत आएंगे और 9 मंगला गौरी व्रत रखे जाएंगे। इस साल 4 जुलाई से सावन का महीना शुरू होने जा रहा है। सावन का महीना भगवान शिव का प्रिय महीना माना गया है।
1687951362 sawan2
सावन महीने का आखिर इतना महत्व क्यों
सावन वह महीना होता है, जिसमें शिवभक्त भगवान की भक्ति में रम जाते हैं।सावन में पूरे महीने शिवालयों में भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है।मान्यता है कि सावन में किए गए पूजा-व्रत से शीघ्र फल की प्राप्ति होती है और भगवान अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।खासकर सावन में पड़ने वाले सोमवार का विशेष महत्व होता है।
1687951388 sawan3
सावन को शिवजी का प्रिय महीना कहा जाता है कि सावन में भगवान शिव कैलाश छोड़कर धरती पर निवास करते हैं।सावन में शिवजी धरती पर आककर सृष्टि का संचालन करते हैं। इन्हीं कारणों से सावन माह का महत्व और भी बढ़ जाता है।
1687951409 sawan4
भगवान शिव को पंसद ये खास चीजें
गंगाजल-   शिवलिंग का गंगा जल से अभिषेक करने पर सुख-समृद्धि आती है।
केसर-    शिवलिंग पर केसर से अभिषेक करने पर शिवकृपा की प्राप्ति होती है।
गन्ने का रस- आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए गन्ने के रस से अभिषेक करें ।
इत्र-      मानसिक तनाव दूर करने के लिए इत्र से करें शिवजी का अभिषेक
दूध-       दूध चढ़ाने से संतान की प्राप्ति होती है।
1687951433 shiva2
दही-       शिवलिंग पर दही से कार्यों में बाधाएं दूर होती हैं।
घी-        अच्छी सेहत के लिए सावन के महीने में करें घी से भोलेनाथ का अभिषेक
चंदन- सुख और शांति के लिए शिवलिंग पर चंदन का लेप लगाएं
शहद- समाज में मान-सम्मान के लिए शहद से करें शिललिंग का अभिषेक
भांग- कष्टों और बीमारियों से बचने के लिए भांग करें अर्पित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 13 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।