भोजपुरी गाने 'ठीक हैं' पर सपना चौधरी ने किया ऐसा डांस की क्रेजी हो गए फैंस, वीडियो वायरल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भोजपुरी गाने ‘ठीक हैं’ पर सपना चौधरी ने किया ऐसा डांस की क्रेजी हो गए फैंस, वीडियो वायरल

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का नाम आज देश में काफी ज्यादा मशहूर हो चुका है। उन्होंने अपने दम

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का नाम आज देश में काफी ज्यादा मशहूर हो चुका है। उन्होंने अपने दम पर यह मुकाम हासिल किया है। सपना चौधरी के जहां एक समय में केवल हरियाणा और पंजाब तक ही फैंस सीमित थे वहीं आज दुनिया भर में उनके फैंस की लंबी लिस्ट है। 
1559029711 59502278 219297182361075 586102334557423979 n
हाल ही में सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना और खेसारी लाल यादव का एक डांस वीडियो शेयर किया है। जिसमें दोनों स्टार भोजपुरी सॉन्ग ‘ठीक है’ पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। सपना चौधरी और खेसारी लाल यादव का ये डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
 बता दें कि खेसारी लाल यादव का यह चर्चित गना साल 2018 के सबसे सुपरहिट गानों में से एक था। इतना ही नहीं सपना चौधरी इस गाने पर बहुत बार स्टेज परफॉर्मेंस भी कर चुकी हैं। 

यहाँ देखें सपना और खेसारी लाल यादव का डांस…

वैसे ये कहना गलत नहीं होगा कि सपना चौधरी तो स्टेज के साथ-साथ अब सोशल मीडिया पर भी अपने डांस से आग लगाने के लिए जानी जाती है। वहीं खेसारी लाल यादव और सपना चौधरी दोनों ही स्टार इस वायरल वीडियो में जमकर धमाल मचा रहे हैं। दोनों स्टार के इस डांस वीडियो को लोग काफी ज्यादा पसंद भी कर रहे है।

 

बता दें कि  हाल ही में सपना चौधरी ने बिहार,पंजाब,उत्तराखंड,मध्य प्रदेश साहित कई और अन्य राज्यों में अपने धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस से गरदा मचा चुकीं हैं। सपना चौधरी के डांस को देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी खूब पसंद किया जाता है।
1559029826 57104330 431126497716785 1959307358061636532 n (1)
 सपना चौधरी का फेमस होने का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें देश के कई सारे अलग-अलग हिस्सों  से डांस परफॉर्मेंस के लिए बुलाया जाता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।