इस लड़की के अनोखे शौक को जानने के बाद आप भी डर से थर-थर कांप जाएंगे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इस लड़की के अनोखे शौक को जानने के बाद आप भी डर से थर-थर कांप जाएंगे

रूस की एंजेला निकोलो नाम की इस लड़की का एक अनोखा शौक है। दुनिया की सबसे ऊंची इमारतों

रूस की एंजेला निकोलो नाम की इस लड़की का एक अनोखा शौक है। दुनिया की सबसे ऊंची इमारतों पर चढ़कर एंजेला को तस्वीरें खींचवाना बहुत पसंद है। आज कल तो यह ट्रेंड ही बन गया है। ऊंची-ऊंची इमारतों पर चढ़कर तस्वीर खींचवाने को रूफटॉपिंग कहते हैं। इस शौक के चक्कर में कई लोगों की जानें भी चली गई हैं।

1558556375 57113209 2329780063902915 6552100030635516728 n

लेकिन इन तस्वीरों को देखकर हौसला भी आता है कि हिम्मत इंसान को किसी भी मुश्किल काम को आसानी से करवा सकती है। एंजेला की यह तस्वीर हांगकांग के विक्टोरिया पीक की है। इंस्टाग्राम पर एंजेला ने अपनी कई सारी तस्वीरें पोस्ट की हुई हैं। लोगों को भी उनकी यह तस्वीरें बेहद पसंद आती हैं।

1558556375 52587386 133173887727502 1839803218700471258 n

सर्कस से भी एंजेला जुड़ी हुई हैं

सकर्स के साथ भी एंजेला जुड़ी हुई है। एंजेला को स्टंट्स से बिल्कुल डर नहीं लगता है। हालांकि एंजेला के पिता मास्को भी सर्कस में काम करते थे। एंजेल को उनके पिता ने बचपन से ही ऐसे स्टंट्स करने के लिए तैयार किया था और साथ ही उन्हें निडर भी बनाया था।

1558556375 56994184 351700438784165 2012810038751984860 n

दादी को लगता है डर

एंजेला 26 साल की हैं और उन्हें ऐसे कारनामे करने से बिल्कुल भी डर नहीं लगता है। एंजेला कहती हैं कि बचपन से ही उन्हें ऊंचाई से प्यार हो गया था। एंजेला के शौक के बारे में उनकी दादी को पता चला था तो वह डर गई थीं। लेकिन एंजेला ने अपनी दादी से बाद में झूठ बोल दिया था कि यह सारी तस्वीरें उन्होंने फोटोशॉप की हुई हैं।

1558556376 44000234 2181225322203663 6111970869083225993 n

योगा भी करती हैं एंजेला

एंजेला ऊंची-ऊंची इमारतों पर वह तस्वीरों के साथ योगा भी करती हैं। उन्होंने योगा करते हुए भी कई तस्वीरें खिंचवाईं हैं। एंजेला ने इन सभी स्टंट्स के लिए तैयार किया है और वह लोगों से हमेशा यही कहती हैं कि आप सब कभी यह सब करने की कोशिश मत कीजिएगा।

1558556376 46478057 327569371412157 7035719575463010857 n

यहां देखें एंजेला के वीडियो

 

 

इस भारतीय दुकानदार ने चोर को पुलिस को देने के बजाय खिलाया खाना, इंटरनेट पर यूजर्स ने की तारीफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।