भारतीय देशभक्ति का ये गाना जब रूसी कैडेट्स ने गाया, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भारतीय देशभक्ति का ये गाना जब रूसी कैडेट्स ने गाया, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर रूस की सेना का एक वीडियो छाया हुआ है। इस वीडियो में रूस के सेना

सोशल मीडिया पर रूस की सेना का एक वीडियो छाया हुआ है। इस वीडियो में रूस के सेना के कैडेट्स बॉलीवुड की फिल्म का गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म शहीद का मशहूर गाना ऐ वतन, ऐ वतन, हमको तेरी कसम…… गाते हुए नजर आ रहे हैं। ट्विटर यूजर्स ने इस वीडियो में रूसी कैडेट्स द्वारा गाए हिंदी गाने की जमकर 
1575192553 rissian cadtes sing
तारीफ की है और उनकी सरहाना भी की है। 
मोहम्मद रफी ने ऐ वतन गाना साल 1965 में गाया था। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक ट्विटर यूजर ने कहा, इसने मेरा दिन बना दिया…. रूसी सेना के कैडेटों नेऐ वतन ऐ वतन गाया। इस वीडियो में मास्को में भारतीय दूतावास के सैन्य सलाहकार ब्रिगेडियर राजेश पुष्कर दिखाई दे रहे हैं।

इस वीडियो पर दूसरे यूजर ने कमेंट किया, कमाल!रूसी भारतीय देशभक्ति गीत गाते हुए। ऐ वतन, ऐ वतन…। जबकि अन्य यूजर ने लिखा, रूसी आजादी के बाद से भातर का सच्चा समकक्ष है। उनके समर्थन के लिए खुशी है !?

लोगों की जुबां पर आज भी है ये गाना
साल 1965 में हिंदी फिल्म शहीद शही-ए-आजम भगत सिंह की जीवन पर बनी थी। आज भी लोगों को इस फिल्म का यह गाना याद है। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन पर कई हिंदी फिल्में बनी हैं और शहीद उन्हीं फिल्मों में से एक है। केवल कश्यप ने इस फिल्म को निर्मित किया था और एस राम शर्मा ने इसका निर्देशन किया था।
1575192627 russian students sing dong
मुख्य भूमिका में मनोज कुमार, कामिनी कौशल, प्राण, इफ्तिखार, निरूपा रॉय, प्रेम चोपड़ा, मदन पुरी और अनवर इस फिल्म में थे। शहीद फिल्म का संगीत प्रेम धवन ने दिया था। साथ ही यह पहली देशभक्ति फिल्म मनोज कुमार की थी। मनोज ने इस फिल्म के बाद उपकार, पूरब और पश्चिम और क्रांति जैसे देशभक्ति फिल्में की थीं। 
नेशनल अवार्ड मिला था इस फिल्म को
फिल्म शहीद को 13वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में हिंदी की सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड मिला था। सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए शहीद को नरगिस दत्त अवार्ड में मिला है। सर्वश्रेष्ठ पटकथा के लिए बीके दत्त और दीन दयाल शर्मा अवार्ड भी इस फिल्म ने जीता। 
1575192692 shaheed 1965 hindi film
15 अगस्‍त 2016 को स्वतंत्रता दिवस फिल्म महोत्सव में शहीद फिल्म को प्रदर्शित किया। दरअसल भारतीय फिल्म निदेशालय और रक्षा मंत्रालय संयुक्त रूप से 70वें भातरीय स्वतंत्रता दिवस के खास अवसर पर इसे प्रस्तुत किया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।