'खून की नदियां...', पाक जनरल ने भारत पर की तीखी टिप्पणी, Video Viral - Punjab Kesari
Girl in a jacket

‘खून की नदियां…’, पाक जनरल ने भारत पर की तीखी टिप्पणी, Video Viral

भारत पर पाक जनरल की भड़काऊ टिप्पणी, वीडियो ने मचाया हड़कंप

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल सैयद आसिम मुनीर ने प्रवासी सम्मलेन में भारत और बलूचिस्तान के लोगों पर विवादित बयान दिया। उन्होंने बलूचिस्तान के सशस्त्र संघर्ष को आतंकवाद करार दिया और सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि अगली दस पीढ़ियां भी बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग नहीं कर पाएंगी।

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल सैयद आसिम मुनीर ने हाल ही में एक प्रवासी सम्मलेन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत और बलूचिस्तान में रहने वाले लोगों के खिलाफ विवादित बयान दिया। उन्होंने अपने भाषण में बलूचिस्तान में चल रहे सशस्त्र संघर्ष का जिक्र करते हुए वहां की अलगाववादी गतिविधियों को आतंकवाद बताया। इस दौरान उन्होंने सख्त कार्रवाई करने का संकेत भी दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो तेजी से हो रहा वायरल

वायरल वीडियो में पाक जनरल मुनीर ने दावा किया कि पाकिस्तान में चल रहे आतंकवादी हमलों को लेकर यह जो धारणा बनाई जा रही है कि इससे विदेशी निवेश रूक जाएगा। जो पूरी तरह से गलत है। उन्होंने बलूच विद्रोही को टारगेट बना कर कहा कि,”पाकिस्तानी सेना इन ‘आतंकवादियों’ को देश का भविष्य छीनने नहीं देगी। हालांकि, उनके बयान के दौरान उनके हाव-भाव में घबराहट और गुस्सा दोनों झलक रहे थे। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर Smita Prakash अकाउंट से पोस्ट किया गया है।

भारत को लेकर क्या कहा?

भारत पर हमला बोलते हुए पाक जनरल ने आगे कहा,”भारत की लाखों सैनिक पाकिस्तानी सेना को डराने में असफल रही है, तो कुछ आतंकवादी कैसे पाकिस्तानी सेना का सामना कर सकते हैं। उन्होंने बलूचिस्तान को पाकिस्तान का ताज बताते हुए कहा कि अगर कुछ लोग सोचते हैं कि वे इसे पाकिस्तान से अलग कर सकते हैं तो यह उनकी बहुत बड़ी भूल है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि अगली दस पीढ़ियां भी बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग नहीं कर पाएंगी।

खुली धमकी दी

बता दें कि वायरल वीडियो में पाक जेनरल भाषण दे रहे हैं। अपने भाषण में उन्होंने बलूच आतंकवादियों का खून बहाने की खुली धमकी दी और द्वि-राष्ट्र सिद्धांत का समर्थन करते हुए पाकिस्तान को इस्लामी राष्ट्र बताया। मुनीर ने कहा कि मदीना के बाद पाकिस्तान दूसरा ऐसा राज्य है जो ‘कलमे’ के आधार पर अस्तित्व में आया।

Viral Video: रील की लत में चूर महिला ने गंवाई जान, वीडियो में दिखा खतरनाक मंजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।