Rama Ekadashi 2023: इन संदेशों से अपने प्रियजनों को दें रमा एकादशी की शुभकामनाएं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Rama Ekadashi 2023: इन संदेशों से अपने प्रियजनों को दें रमा एकादशी की शुभकामनाएं

रमा एकादशी गुरुवार, 9 नवंबर 2023 को मनाई जा रही है। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है और कार्तिक महीने में दिवाली से चार दिन पहले आता है। सभी एकादशियों में रमा एकादशी सबसे महत्वपूर्ण होती है। इस दिन लोग भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं और कई लोग व्रत भी रखते हैं। आप अपने परिवार और दोस्तों को इन संदेशों के जरिए हार्दिक शुभकामनाएं भेजकर इस खास दिन का जश्न मना सकते हैं।

इन संदेशों से दें शुभकामनाएं

Untitled Project 2023 11 09T090713.971

1. ॐ श्री लक्ष्मी नारायण नम:
भगवान विष्णु आपको सुख, शांति, समृद्धि,
यश और कीर्ति प्रदान करें।
रमा एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं।

2. रमा एकादशी के शुभ अवसर पर
भगवान विष्णु आपके सभी पाप नष्ट करें।
रमा एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं।

Untitled Project 2023 11 09T090658.258

3. शांताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशम्।
विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्णं शुभाङ्गम्।।
लक्ष्मीकान्तंकमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यम्।
वन्दे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्।।
रमा एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं।

4. ॐ लक्ष्मी नारायण नमो नमः
श्री हरी भगवान विष्णु एवं मां लक्ष्मी की कृपा से
आपके सभी मनोरथ सिद्ध हो और
आपके जीवन में सुख शांति और समृद्धि हमेशा बनी रहें.
रमा एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं।

5. ॐ श्री लक्ष्मी नारायण नम:
यह रमा एकादशी का व्रत आपके पापो से
मुक्ति दिलाएँ साथ ही इस लोक के,
सुख भोगते हुए स्‍वर्ग की प्राप्‍ति कराए।
रमा एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं।

Untitled Project 2023 11 09T090640.000

6. ॐ श्री लक्ष्मी नारायण नम:
इस रमा एकादशी के व्रत से
भगवान विष्णु की कृपा से आपको
वाजपेयी यज्ञ के बराबर पुण्यफल की प्राप्ति हो
रमा एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं।

7. आपको और आपके पूरे परिवार को,
मेरी ओर से रमा एकादशी की बहुत-बहुत बधाई…
भगवान श्रीहरि की कृपा आप पर सैदव बनी रहे।

8. हर घर के आंगन में तुलसी,
तुलसी बड़ी महान,
जिस घर में ये तुलसी रहती,
वो घर स्वर्ग समान है।
रमा एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं।

Untitled Project 2023 11 09T090618.158

9. ताल बजे और बजे मृदंगा,
बजे श्री हरि की वीणा,
करें भगवान विष्णु की जय-जयकार
कार्तिक एकादशी पर करें उनका गुणगान।
रमा एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं।

10. रमा एकादशी के पावन अवसर पर श्रीहरि विष्णु
आपके सभी पापों का करें नाश
ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः
रमा एकादशी 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।