महाराजा सवाई मान सिंह के द्वितीय परपोते 19 साल के राजा पद्मनाभ सिंह जो जयपुर के आखिरी राजा थे। वह एक भव्य महल में रहते हैं और उन्हें पिंक सिटी के महाराजा के रूप में जाना जाता है। हाल ही में राजकुमार ने एक इंटरनेशनल फेशन शो के लिए रैंप वॉक की थी और पूरी दुनिया को अपनी रैंप से रूबरू करवाया था।
इतने स्टाइलिश हैं जयपूर के प्रिंस पद्मनाभ सिंह
डोल्से एंड गब्बाना के स्प्रिंग 2019 मेन्सवियर के लिए पद्मनाभ ने डिजानइन के लिए रैंप वॉक की थी। राजकुमार ने tuxedo पहना था और उसमें वह बहुत हैंडसम लग रहे थे। मिलना में फैशन वीक में पद्मनाभ ने डेब्यू किया है।
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब शाही राजकुमार ने अपनी छाप छोड़ी है। यहां तक कि उन्होंने 2017 में ले बाल में डेब्यू किया था जहां उन्होंने हॉलीवुड अभिनेत्री रीज विदरस्पून की बेटी अवा फिलीप के साथ रैंप वॉक की थी। ये एक चैरिटी बॉल फैशन इवेंट है जो साल में नवंबर महीने में एक बार आयोजित होता है।
देश में पोलो को दोबारा से जीवित करने में इस युवा राजकुमार बहुत मेहनत कर रहे हैं। यहां तक कि उन्होंने 2017 में लंदन के हर्लिंगलिंगम पार्क में भारतीय राष्ट्रीय टीम नेतृत्व किया है। लेकिन ऐसा नहीं है उन्होंने प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी के साथ भी खेले हैं।
फिलहाल वह अभी न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय में लिबरल आर्ट्स की पढ़ाई कर रहे हैं और साथ ही कई इंटरनेशनल मैगजीन्स और वबसाइटों में दिखाई गए हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @pachojaipur के जरिए अपनी जीवनशैली की झलक अपने फैन्स के साथ शेयर करते हैं।