दुनिया भर में देवी मां के कई सारे ऐसे मंदिर हैं जो चमत्कारी होने के साथ-साथ रहस्यमयी भी हैं। वहीं देवी मां का ऐसा और ऐसा चमत्कारी मंदिर हैं जो बिहार में है। ऐसा माना जाता है कि यहां पर रात के अंधेरे में हंसने की आवाजें सुनाई देती हैं। लेकिन इससे जुड़े कई ऐसे रहस्य भी है जिनके बारे में आज तक भी कोई पता नहीं लगा पाया है। इस मंदिर का नाम राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी है।
बिहार के बक्सर में स्थित इस मंदिर में बहुत सारी देवी-देवताओं की मूर्तियां हैं। जिनमें बंगलामुखी माता,तारा-माता के साथ दत्तात्रेय भैरव,बटुक भैरव,अन्नपूर्ण भैरव,काल भैरव व मातंगी भैरव आदि की प्रतिमाएं शामिल हैं। इसी वजह से रात के समय में जो भी इस मंदिर के आगे से गुजरता है तो उसे हंसने की आवाजें सुनाई देती हैं।
इस रहस्य के बारे में पता लगाने की कई सारे लोगों ने खूब कोशिश भी की लेकिन यहां तक की कई टीम भी जांच के लिए आई हैं। लेकिन इस बात का अभी तक भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। ऐसा कहा जाता है कि मंदिर से कुछ बोलने की आवाज सुनाई देती है। लेकिन ये शब्द ज्यादा साफ नहीं हो पाते हैं।
इस बात का पता लगाने के लिए एक रिसर्च टीम भी गई थी। मगर उन्हें इस जांच के दौरान भी कुछ खास नहीं पता चल सका। हालांकि मंदिर में कुछ विचित्र घटनाएं घटित होने की बात को मान लिया था। इस मंदिर के पुजारी के मुताबिक ये मंदिर तंत्र साधना के लिए मशहूर है।
यहां पर तपस्या करने वाले को जल्दी ही सिद्घि प्राप्त होती है। इसलिए कई सारे साधक तो यहां पर ध्यान के लिए आते हैं। कहा जाता है कि यह मंदिर 400 साल पुराना है। इसका निर्माण भी मशहूर तांत्रिक भवानी मिश्र ने कराया था।