बेटियों की रक्षा को देवता की शरण में - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बेटियों की रक्षा को देवता की शरण में

NULL

नई टिहरी : उन्नाव और कठुवा दुष्कर्म के मामलों में केंद्र सरकार को घेरते हुए पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय अब देवता की शरण में गए हैं। उपाध्याय ने शुक्रवार को नई टिहरी में पत्रकारों से वार्ता में कहा कि वह रथी देवता के मंदिर में जाकर बेटियों की रक्षा करने की प्रार्थना करेंगे। किशोर ने कहा कि मुख्यमंत्री अभी थाईलैंड का दौरा कर लौटे हैं, अब इससे प्रदेश का कितना विकास होगा यह तो वही जान सकते हैं। शुक्रवार को नई टिहरी में एक विवाह समारोह में पहुंचे पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि मौजूदा सरकारें अब बेटियों की रक्षा करने में असमर्थ हैं।

किशोर ने अप्रत्यक्ष रुप से भाजपा सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहाड़ में रथी देवता का मंदिर अपनी ध्याण यानि बेटियों की रक्षा के लिए प्रसिद्ध है। आज चंबा के पास रथी देवता के मंदिर में ध्याण यानि गांव की बेटियां पूजा के लिए जाती हैं। ऐसे में वह भी मंदिर में जाकर बेटियों की रक्षा करने की प्रार्थना करेंगे। भगवान उनकी पुकार सुनेंगे और बेटियों की रक्षा की जा सकेगी। हाल ही में उन्होंने खुद विधायक रहते हुए सरकारी सुरक्षा और एस्कार्ट का बहिष्कार किया था। लेकिन भाजपा सरकार इसे बढ़ावा दे रही है। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज राणा, नरेंद्र चंद रमोला, कांग्रेस प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, साब सिंह, राजेंद्र प्रसाद डोभाल आदि मौजूद रहे।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।