अमीर पति ढ़ूंढ़ने निकली प्रेग्नेंट महिला, गरीब लड़कों को किया रिजेक्ट- Pregnant Woman Viral News
Girl in a jacket

अमीर पति ढ़ूंढ़ने निकली प्रेग्नेंट महिला, गरीब लड़कों को किया रिजेक्ट

Pregnant Woman Viral News: किसी गरीब या मजबूर की मदद करने से पहले इसकी पड़ताल कर लें ताकि आपके साथ वैसा नहीं हो, जैसा चीन में कुछ पुरुषों के साथ हुआ है। चीन में जोड़ियां ढूंढने के लिए ईवेंट का आयोजन होता है। जिसमें लोग अपने पसंद के पार्टनर को ढ़ूंढ़ने आते हैं। इसी ईवेंट के दौरान लड़की ने पुरूषों को प्रेग्नेंट होने का नाटक कर ऐसा बेवकूफ बनाया जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

महिला ने प्रेग्नेंट होने का किया नाटक

एक रिपोर्ट के अनुसार 32 साल की एक महिला मैचमेकिंग ईवेंट में पहुंची थी। उसने कहा कि वो प्रेग्नेंट है और अपने बच्चे के लिए पिता और अपने लिए पति ढूंढ रही है। ये घटना चीन के सिचुआन प्रांत की है। महिला को ज्यादा सजा-धजा नहीं देखकर लोगों ने उसकी बात पर यकीन कर लिया। बेबी बंप देखने के बाद तो वे निश्चिंत ही हो गए थे कि महिला सच कह रही है।

महिला ने कहा – अमीर पति चाहिए

महिला चीन के मशहूर मैचमेकिंग कॉर्नर में पहुंची थी। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया, जिसमें वो हाथ में एक पेपर लेकर खड़ी है। पेपर पर लिखा है – ‘मैं 32 साल की हूं, सिंगल हूं, न प्रॉपर्टी है न कार, 5 महीने की प्रेग्नेंट हूं। मुझे पति के पास घर और कार होनी चाहिए और सैलरी 20 हज़ार युआन यानि करीब 2.36 लाख रुपये होनी चाहिए। साथ ही मेरे और मेरे बच्चे का साथ अच्छा व्यवहार भी करे।’

अंत में हुआ सच का खुलासा

महिला कुछ पुरुषों को अच्छी भी लगी। महिला इनसे बात भी की। एक शख्स ने उससे कहा कि 40 साल के बेटे से वो शादी कर सकती है, लेकिन महिला उसे कम सैलरी की वजह से रिजेक्ट कर देती है। वीडियो वायरल होने के बाद पता चला कि ये महिला झूठ बोल रही थी। वो दरअसल एक सोशल मीडिया एनफ्लुएंसर है और अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए उसने ये कहानी गढ़ी थी। पुलिस की पूछताछ के दौरान उसने सारा सच बताया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।