अगर आप भी पाना चाहते हैं 'शनि दोष' से मुक्ति,तो शनिवार को करें कपूर के ये 8 सरल उपाय - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अगर आप भी पाना चाहते हैं ‘शनि दोष’ से मुक्ति,तो शनिवार को करें कपूर के ये 8 सरल उपाय

हिंदू धर्म में कपूर को शुद्घ माने जाने की वजह से कपूर का इस्तेमाल भगवान की आरती में

हिंदू धर्म में कपूर को शुद्घ माने जाने की वजह से कपूर का इस्तेमाल भगवान की आरती में किया जाता है। लेकिन आपको बता दें कि अगर शनिवार के दिन आप के कपूर के कुछ उपाय भी कर लें तो ऐसा करने से भी नकारात्मकता दूर हो जाती है। इसके साथ ही आपको शनि दोष से मुक्ति मिल जाती है। तो कौन से हैं वो अचूक उपाय आइए जानते है। 
1563001052 shanidev ki aarti hindilyrics

शनिवार के कुछ बेहतर उपाए…

1.शनिवार के दिन कपूर से शनि देव की आरती करने से नकारात्मक प्रभाव कम होता है। साथ ही इससे जीवन में आने वाली मुसीबतों से निजात मिलता है। 
2.ऐसे लोग जिनकी कुंडली में पितृ दोष या कालसर्प दोष की शिकायत है। उन लोगों को शनिवार के दिन कपूर का दान जरूर करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से दोष का प्रभाव कम होता है। 
1563001325 screenshot 2
3.यदि आपका बना हुआ काम भी बिगड़ जाता है तो शनिवार की रात में कपूर को घी में भिगोकर सुबह शाम जलाएं। इससे आपका काम जल्दी ही बन जाएगा।
4.शनिवार वाले दिन शाम को हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद कपूर से आरती करना शुभ होता है। ऐसा करने से आपका मुसीबतों से बचाव होगा। 
1563001378 34737185465 4a9bc82e6d b
5.यदि घर में पैसा नहीं टिक पता तो ऐसे में शनिवार के दिन काले कपड़े में कपूर बांधकर शनि देव के पैरों में रख दें। इससे आपको आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी। 
6.ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन एक कोने में कपूर जलाकर रख दें। इससे वास्तु दोष से छुटकारा मिलेगा।
1563001419 screenshot 3
7.ऐसे लोग जिनकी किस्मत उनका साथ नहीं दे रही है। वो शनिवार के दिन पानी में कपूर के तेल की कुछ बूंदे डालकर उस पानी से स्नान कर लें। ऐसा करने से आपका भाग्य तेज होगा। 
1563001504 screenshot 4
8.शनिवार के दिन पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाए साथ ही कपूर से आरती भी करें ऐसा करने से आपको लाभ होगा। इससे शनि देव की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।