'मिनी हल्क' के नाम से हैं फेमस ये दुनिया का सबसे ताकतवर बच्चा, 6 एब्स और ऐसी बॉडी जिसे देख चौंक उठेंगे आप - Punjab Kesari
Girl in a jacket

‘मिनी हल्क’ के नाम से हैं फेमस ये दुनिया का सबसे ताकतवर बच्चा, 6 एब्स और ऐसी बॉडी जिसे देख चौंक उठेंगे आप

आज हम आपको बताने वाले हैं अमेरिका के मिशिगन में रहने वाले लियाम होकेस्ट्रा (Liam Hoekstra) की। देखने

अब ये कहने से पहले हज़ारों दफा सोचने की जरुरत हैं कि बॉडीबिल्डिंग बच्चों के बसकी बात नहीं है क्योंकि आज हम जिस बच्चे के बारे में बात करेंगे उसके कारनामे आपको चौंका देंगे। जब वह सिर्फ 2 साल  का था, तब उसने अपने हाथों से लोहे के एंगल को मोड़ा था। जब वह 3 साल का हुआ तो तब उसने अपने सिक्स-पैक और गठीले शरीर से सभी को हैरान कर दिया था। इसकी छाती से बर्फ की सिल्लियाँ एक ही झटके में टूट जाती हैं। दुनिया भर में उसे “मिनी हल्क” भी कहा जाता है।
क्या हैं “Mini Hulk ” के पीछे का राज़ 
1694501488 untitled project 2023 09 12t122150.258
जी हाँ, तो आज हम आपको बताने वाले हैं अमेरिका के मिशिगन में रहने वाले लियाम होकेस्ट्रा (Liam Hoekstra) की। देखने वाले उस बच्चे की तारीफ़ करते नहीं थक रहे हैं क्योंकि उसने इतनी कम उम्र में इतनी जबरदस्त बॉडी और इतना ही नहीं बल्कि एब्स भी बना लिए हैं। महज 1 साल की उम्र में लियाम पुश-अप्स करने में काबिल हो गया था। जिससे उसके शरीर पर सिक्स पैक्स भी आने लगे थे। इसे लेकर लोगों के बीच काफी बातचीत भी हुई थी। लेकिन हाल ही में जब यह लोगों के सामने आया तो इसे पहचानना कठिन साबित हो गया। एक रिपोर्ट के अनुसार, आइस हॉकी गियर पहने हुए वह बिल्कुल अलग दिखाई दे रहा था। 
किस किस्म का है ये जेनेटिक विकार?
1694501980 untitled project 2023 09 12t122959.156
जब लियाम ने 18 महीने की उम्र में सोफे को इधर-उधर घुमाना शुरू किया, तो उसकी सुपर ताकत सामने आ गई। इतनी कम उम्र में यह बच्चा ऐसा कैसे कर सकता है, इसे देखने वाले लोग दंग रह गए। डॉक्‍टरों के अनुसार, लियाम एक दुर्लभ जेनेटिक विकार मायोस्टैटिन (myostatin) से पीड़ित है। इससे मांसपेशियां बहुत मजबूत हो जाती हैं। दुनिया भर में अब तक केवल 2 लोगों में ही इस बीमारी का पता चला है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसे मायोस्टैटिन की कमी के रूप में जाना जाता है, जिसके कारण शरीर तेजी से मांसपेशियों का निर्माण करता है और वसा को जमा होने से रोकता है।
इस वजह से मां ने छोड़ दिया 
1694501889 untitled project 2023 09 12t122825.802
आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि लियाम होकेस्ट्रा की मां ने उसे सिर्फ इसलिए छोड़ दिया था क्योंकि वह इस बीमारी से परेशान हो गई थी। मिशिगन के रूजवेल्ट पार्क में डाना और नील होकेस्ट्रा ने उनका पालन-पोषण एक बेटे की तरह किया। लियाम ने कम उम्र में इतने अनोखे कारनामे किए कि उनके साथ पढ़ने वाले बच्चे अक्सर उन्हें देखकर हैरान रह जाते थे। उनका मानना ​​था कि लियाम ने कुछ अलग खाया है जो उसे ऐसे ताकतवर बनता हैं। लेकिन सच्चाई बिल्कुल अलग थी। अब 19 साल का लियाम मुस्केगॉन चीफ्स की स्क्वर्ट बी टीम के लिए हॉकी खेलता हुआ नज़र आता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − eight =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।