Pongal 2025 Wishes: पोंगल के मौके पर अपनों को दें खास शुभकामनाएं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Pongal 2025 Wishes: पोंगल के मौके पर अपनों को दें खास शुभकामनाएं

पोंगल 2025: फसल की खुशी में मनाएं यह खास त्योहार

पोंगल 2025: पोंगल भारत के दक्षिणी राज्यों का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। ये त्योहार विशेष रूप से तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में मनाया जाता है। आमतौर पर यह त्योहार जनवरी के महीने में मनाया जाता है। साल 2025 में पोंगल 14 जनवरी से 17 जनवरी तक मनाया जाएगा। पोंगल एक फसल उत्सव है जो फसल की अच्छी उपज होने की खुशी में मनाया जाता है। इस दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं, मंदिरों में जाकर भगवान सूर्य की पूजा करते हैं, और एक-दूसरे को पोंगल का प्रसाद बांटते हैं। पोंगल भारत का एक खास सांस्कृतिक त्योहार है और ये लोगों को एक साथ खुशियां मनाने का अवसर प्रदान करता है।

पोंगल त्योहार के लिए शुभकामना संदेश

गुल ने गुलशन से गुलफाम भेजा है
सितारों ने गगन से सलाम भेजा है
मुबारक हो आपको ये पोंगल
हमने तहे दिल से यह पैगाम भेजा है।

पोंगल की शुभकामनाएं।

Pongal festival

गुड़ तिल के लड्डू और हाथों में पतंग,
खुशी और उल्लास के साथ मनाएं पोंगल।

मुबारक हो आपको पोंगल का त्योहार।

आ गया साल का पहला त्योहार
खुशी से गाओ लोकगीत और बनाओ पकवान।

मुबारक हो आपको पोंगल का त्योहार।

Pongal Celebrations at VeeTechnologies 2016 1

भगवान सूर्य के आशीर्वाद से आपके जीवन में निराशाओं का नाश हो और ज्ञान का प्रकाश हो।

पोंगल की हार्दिक शुभकामनाएं!

पोंगल सनातन संस्कृति की अनमोल विरासत है,

जिससे मिली समृद्धि से हुई समाज की हिफाज़त है।

पोंगल की हार्दिक शुभकामनाएं!

Pongal celebration 🎉

आत्मविश्वास को अपनाकर अपनी संस्कृति पर गर्व करें,

पोंगल पर आओ मिलकर सद्कर्म करें।

पोंगल की हार्दिक शुभकामनाएं!

पोंगल का पर्व आपके परिवार में खुशहाली लाए,

ऐसी मेरी कामना है।

पोंगल की हार्दिक शुभकामनाएं!

4400533e 622e 4bc0 8390 c92fa7ee87c8

यह फसल का त्यौहार आपके दिल और घर को खुशियों से भर दे।

हैप्पी पोंगल!

आइए हम सभी इस शुभ अवसर पर सुंदर सजावट के साथ ये पर्व मनाएं।

हैप्पी पोंगल!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।