पहली ही डेट पर बुलाई पुलिस, आधा बिल ना चुकाने पर कपल में हुई बहस, जानें दिलचस्प मामला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पहली ही डेट पर बुलाई पुलिस, आधा बिल ना चुकाने पर कपल में हुई बहस, जानें दिलचस्प मामला

आपने शायद देखा होगा कि लोग एक सही उम्र तक पहुंचने के बाद लोग एक साथी की तलाश शुरू कर देते हैं। हर कोई चाहता है कि उसे जीवन भर एक ऐसा साथी मिले जो उसे खुशी और प्यार दे।

Untitled Project 2023 09 29T154206.355इस संबंध में, कुछ लोग बहुत ज्यादा ही लकी होते हैं, जबकि अन्य लोग बहुत तलाश के बाद ही अपना जीवनसाथी ढूंढने में सफल होते हैं। ऐसी स्थिति में सही व्यक्ति को ढूंढने के लिए वैवाहिक, डेटिंग ऐप्स और भी बहुत से तकनीकों का उपयोग किया जाता है। आज की दुनिया में लोग इसके लिए टेक्नोलॉजी का भरपूर इस्तेमाल करते हैं।

क्या है आखिर ये दिलचस्प मामला?

Untitled Project 2023 09 29T153924.459हर किसी की अपनी-अपनी राय होती है कि वे अपने साथी में क्या गुण चाहते हैं और क्या नहीं चाहते। उन्हें अलग-अलग लोगों को जानने और समझने के लिए उनके साथ बातचीत करनी पड़ती है। उसके बाद ही वे कोई निर्णय ले पाते हैं। विदेशों में अक्सर डेटिंग और टेस्टिंग का फॉर्मूला इस्तेमाल करके साथी की तलाश की जाती है। इस दौरान इस तरह की हैरान करने वाली घटनाएं भी काफी सामने आती हैं जो सच में बेहद दिलचस्प होती है।

पहली ही डेट पर मांगा आधा बिल

Untitled Project 2023 09 29T154224.530रूस में जब यह घटना घटी तब एक 28 साल का व्यक्ति मॉस्को में डेट पर गया था। ये उनकी पहली मुलाकात थी और उसने लड़की को बुलाया था। खाना-पीना ख़त्म करने के बाद बिल चुकाने की बारी थी। भोजन की कुल राशि 16,000 रूबल थी मतलब कि 13,727 रुपये। लड़के ने दावा किया कि वे दोनों इस बिल का आधा-आधा भुगतान करते हैं। लड़की ने आधा बिल देने से इनकार कर दिया और इसके बाद लड़के ने जो किया उससे लड़की भी हैरान रह गई। लड़की ने दावा किया कि लड़के को बिल का भुगतान करना चाहिए, क्योंकि उसने अधिक खाना ऑर्डर किया था जबकि लड़की ने कम खाया था। इतना कहने के बाद वह चली गई, लेकिन लड़के ने तुरंत पुलिस को फोन कर दिया।

लड़के ने बुलाई पुलिस

Untitled Project 2023 09 29T153946.773जानकारी में दावा किया गया है कि इस बात को लेकर दोनों में बहस हुई और जब बात नहीं बनी तो लड़के ने पुलिस बुला ली। हालांकि पुलिस की गुत्थी अभी भी पहेली बनी हुई है, लेकिन ये मामला अभी भी काफी पेचीदा है। जी हां, यह अपनी तरह का पहला मामला नहीं है। इसके अलावा, जब पिछले दिनों एक चीनी लड़के की प्रेमिका ने उसे छोड़ दिया, तो उसने एक एक्सेल शीट तैयार की और उस पर खर्च किए गए प्रत्येक डॉलर डिटेल उसे भेज दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।