पितरों का पावन पक्ष हुआ प्रारंभ,जानिए घर पर कैसे अपने पितरों को दें तर्पण - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पितरों का पावन पक्ष हुआ प्रारंभ,जानिए घर पर कैसे अपने पितरों को दें तर्पण

14 सितंबर 2019 से पितृपक्ष शुरू हो गया है। इन दिनों नाराज पितरों को मनाया जाता है। उनकी

14 सितंबर 2019 से पितृपक्ष शुरू हो गया है। इन दिनों नाराज पितरों को मनाया जाता है। उनकी आत्मा की शांति के लिए पितर तर्पण किया जाता है। हिंदू धर्म में श्राद्घ का बहुत महत्व होता है। ऐसा कहा जाता है कि देवी-देवताओं से पहले पितरों की पूजा की जानी चाहिए। क्योंकि यदि पितर आपसे प्रसन्न हो जाते हैं तो देवताओं का आशीर्वाद आपको खुद ब खुद मिल जाएगा। पितृपक्ष में अपने पितरों को प्रसन्न करने के लिए आप घर पर इस विधि से उनका तर्पण कर सकते हैं।
1568442404 screenshot 1
 
श्राद्घ करने की विधि…
1.कई सारे लोग श्राद्घ पक्ष में अपने पितरों का तर्पण करने के तीर्थ स्थल पर जाते हैं। लेकिन आप चाहे तो घर पर भी अपने पितरों का श्राद्घ कर सकते है जिसकी विधि इस प्रकार है।
1568442411 shradh 1474180910
2.जिस भी दिन आपको श्राद्घ करना हो उस दिन आप अपने घर पर किसी विद्वान पुरोहित,श्रेष्ठ ब्राह्मण या दामाद,भतीजा आदि को बुला सकते हैं।
1568442464 types of sharadh 1 1538726263 lb
3.इस दिन साफ सुथरे होकर पितरों के लिए भोजन बनाए। खासतौर पर ध्यान रहे जिस व्यक्ति का आप श्राद्घ कर रहे हैं उसकी पसंद के अनुसार खाना बनावाएं। भोजन में लहसुन प्याज का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें।
1568442418 2016 9image
4.पितरों के निमित्त अग्नि में गाय का दूध,घी और खीर अर्पित करें।
5.अब पितरों के लिए बनाए गए भोजन में से 4 ग्रास निकालें जिसमें एक हिस्सा गाय,एक कुत्ते,एक हिस्सा कौए और एक आप अतिथि के लिए रखें।
1568442449 screenshot 2
6.इसके बाद ब्राह्मण को आदरपूर्वक भोजन करवाएं और उन्हें दक्षिणा आदि देकर उनका सम्मान करें।
1568442493 bhupen hazarika 4 1115111130001000415838
7.ब्राह्मण भोज करने के बाद पितरों को धन्यवाद करें और जाने-अनजाने हुई भूल के लिए उनसे मांफी मांगे। इसके बाद आप भोजन खा सकते हैं। 
1568442554 pitru paksha
आर्थिक तंगी या फिर किसी अन्य कारणों की वजह से कोई व्यक्ति बड़ा श्राद्घ नहीं कर सकता है तो उसे पूर्ण श्रद्घा भाव से अपने सामथ्र्य अनुसार उपलब्ध अन्न,साग-पात-फल और दक्षिणा किसी ब्राह्मण को देनी चाहिए। यदि ऐसा करना पाना भी मुश्किल है तो आप 7-8 मुट्ठी तिल,जल समेत किसी ब्राह्मण को दान कर दें। ऐसा करने से भी श्राद्घ का पुण्य प्राप्त होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।