पहलगाम हमले के बाद देश में आक्रोश फैल गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पाकिस्तान के झंडे पर ‘सूअर’ लिखा गया है। लोग इस झंडे पर कदम रखकर आतंकवाद का विरोध कर रहे हैं। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह घटना मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले की है।
पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने मजहब पूछकर निर्दोष 25 से अधिक लोगों की जान ले ली। इस हमले के बाद से देश भर में आक्रोश का माहौल है। लोग अपने -अपने तरीकें से पाकिस्तान में पल रहे आतंकियों का विरोध कर रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा रहा है कि बीच सड़क पर पाकिस्तान का झंडा बना हुआ है। नीचे लिखा है,”आतंकवाद मुर्दाबाद”. कुछ जगहों पर पाकिस्तान के झंडे के साथ सूअर भी लिखा गया है। लोग इस झंडे पर पैर रखते हुए आगे बढ़ रहे हैं।
पोस्टर पर क्या-क्या लिखा था?
वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह घटना मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले की है। यहां लोगों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पर्यटकों की हत्या के विरोध में सड़कों और सार्वजनिक शौचालयों पर पाकिस्तानी झंडा पेंट कर दिया। झंडे के नीचे “पाकिस्तान मुर्दाबाद” और “आतंकवाद मुर्दाबाद” जैसे संदेश लिखे हुए थे। इसके अलावा कुछ पोस्टर और पेंटिंग पर “सुअर” जैसे शब्द भी लिखे हुए थे।
कई इलाकों में प्रदर्शन
जानकारी के मुताबिक अलीराजपुर के आमला लाइन, तिलक मार्ग जैसे इलाकों में यह प्रदर्शन किया गया। लोगों ने सार्वजनिक स्थानों पर पाकिस्तान के झंडे की तस्वीरें बनाईं और उसे पैरों से रौंदकर अपना भड़ास निकाला। प्रदर्शनकारी लोग इन झंडों पर चलते हुए वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। पहलगाम हमले में कई लोग की जान गई तो कई लोग घायल भी हुए थे। आतंकियों ने धर्म पूछकर मर्दों को निशाना बनाया और उनकी निर्मम हत्या कर दी। मरने वाले लोगों में हिंदू और ईसाई भी शामिल थे।
रेंट पर बेड शेयरिंग, सो सकता है कोई भी, महिला का ये अनोखा आइडिया वायरल