हर कोई कहता है कि उसकी खूबसूरती के चर्चे हर जगह हो, अपने आपको अच्छा दिखाने के लिए लोग कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाते है लेकिन कहा जाता है ना जो असली खूबसूरती होती है वो जिंदगी भर रहती है। दरअसल हम कितनी भी मेहनत कर ले पर जो हमे प्रकृति ने दिया है हम उसको कभी भी बदल नहीं सकते है।
सोशल मीडिया पर अपने जलवों से सभी को पागल करने वाली मॉडल के साथ कुछ ऐसा हुआ है जिससे वो अपनी परफेक्ट खूबसूरती के बाद भी बॉयफ्रेंड के लिए तरस रही है। गजब को खूबसूरती के बाद भी अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाली एक लड़की को आज तक कोई बॉयफ्रेंड नहीं मिला है।
दरअसल लड़की को आजतक किसी लड़के का साथ इस लिए नहीं मिला क्योकि उसकी हाइट आम लोगों से काफी अधिक है। 6 फीट 2 इंच लंबी लड़की ने सभी के सामने अपनी कहानी सुनाई। 6 फीट की इस लड़की का नाम मैरी तेमारा है, जिसकी उम्र 28 साल की है। मैरी एक प्रोफेशनल मॉडल हैं उनके इंस्टाग्राम पर आठ लाख से अधिक लोग उनको फॉलो करते है।
एक खूबसूरत चेहरा गजब की हॉट बॉडी के बाद भी अब भी वो तड़प रही है। मैरी कहती है वो अपने लिए लड़के को खोजने के लिए संघर्ष करती है। आगे वो बताती है एक बार उनकी मुलाकात एक डेटिंग साइट पर 6 फीट 3 इंच लंबे लड़के से हुई। लेकिन जब वह उससे मिलने गई तो लड़का 5 फीट 11 इंच का निकला।
उसने साइट पर अपनी ऊंचाई के बारे में झूठ बोला। वह अपनी हाइट की वजह से ट्रोल हो गईं। लोग कहते हैं कि उसे कभी कोई प्रेमी नहीं मिलेगा ।मैने कहा- मैं किसी भी कद के लड़कों को डेट करने के लिए तैयार हूं। चाहे वह छोटा हो या बड़ा। कोई फर्क नहीं पड़ता ।
मैरी ने बताया कि उनके पिता 6 फीट 3 इंच लंबे थे। जबकि मां की हाइट 6 फीट 5 इंच है। एक भाई 6 फीट 9 इंच और दूसरा 6 फीट 10 इंच का है। उसके घर में हर कोई छह फीट से अधिक लंबा है। एक या दो रिश्तेदार 7 फीट लंबे भी हैं, आसपास के लोगों के लिए बहुत आश्चर्य की बात है।