दिसंबर में जन्मे लोग होते हैं बड़े भाग्यशाली पर होती है एक खराब आदत

इस माह में जन्म लेने वाले लोग महत्वकांक्षी स्वभाव के माने जाते हैं दिसंबर में जन्म लेने वाले

इस माह में जन्म लेने वाले लोग महत्वकांक्षी स्वभाव के माने जाते हैं दिसंबर में जन्म लेने वाले लोग हर काम में अपना सौ फीसदी देते हैं लेकिन कभी-कभी किसी काम में अपना आलस भी दिखा देते हैं। ये अपनी बातों से किसी को भी दोस्त बनाने की क्षमता रखते हैं। इनके शानदार आकर्षण की वजह से इनके कई दोस्त होते हैं । 
1637570302 dec
पैदाइशी लीडर होते हैं ये जातकअगर इन्हें कहीं भी लीड करने को मिले तो ये बेहतर लीडर और मैनेजर साबित होते हैं। अपनी टीम को बहुत ही अच्छे से संभालते है।
दिमाग के तेज होते हैं ये जातक ये हर चीज के अच्छे औऱ बुरे पहलू को अच्छी तरह समझते हैं। किसी भी काम को करने से पहले सौ बार सोचते हैं।
क्रिएटिव होते हैं ये जातक इनका रचनात्मक स्वभाव इन्हें किसी भी काम को एक अलग तरीके से करने के लिए मजबूर करता है, जिस वजह से परिणाम भी अच्छा आता है।
भाग्यशाली होते हैं ये जातक इस महीने में पैदा होने वाले लोग काफी भाग्यशाली भी माने जाते हैं। मेहनत के साथ-साथ किस्मत भी इनका साथ देती हैं। चाहे पर्सनल लाइफ हो प्रोफेशनल हर मामले में लकी साबित होते हैं ।
ईमानदार होते हैं ये जातक दिसंबर महीने में पैदा हुए लोग बहुत ही ईमानदार होते हैं। 
हर किसी के व्यक्तित्व में नकारात्मक पक्ष भी होता है। दिसंबर में पैदा होने वाले लोग जिद्दी होते हैं और कई बार ये अपनी मान्यताओं और विश्वासों से अलग चीजों को स्वीकार नहीं करते हैं। कई बार खुद गलत होने के बावजूद भी खुद को सही ही मानते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।