परिणीति चोपड़ा-आप नेता राघव चड्ढा के रिश्ते को लेकर उनकी पार्टी के सांसद ने किया खुलासा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

परिणीति चोपड़ा-आप नेता राघव चड्ढा के रिश्ते को लेकर उनकी पार्टी के सांसद ने किया खुलासा

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा पिछले कुछ दिनों से रिलेशनशिप को लेकर खुब वायरल है इसलिए दोनों की

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा पिछले कुछ दिनों से रिलेशनशिप को लेकर खुब वायरल है इसलिए दोनों की कई दिनों से चर्चा हो रही है। दोनों हाल ही में लगातार दो बार अलग-अलग लोकेशन पर स्पॉट हुए। इसके बाद  से ही दोनों के रिलेशनशिप की चर्चा हो रही है। पहले तो सब लोग हैरान थे की सांसद राघव चढ्ढा औऱ परिनिधि चोपड़ा रिलेशन में है। लेकिन इनकी रिलेशनशिप को संजीव अरोड़ा ने कन्फर्म कर दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने तो उन्होंने ट्विटर पर परिणीति और राघव को बधाई दे दी है।
सांसद संजीव अरोड़ा ने किया ट्वीट1680004348 sanjeev
आम आदमी पार्टी से सांसद संजीव अरोड़ा ने परीणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया  मैं परीणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को दिल से बधाई देता हूं। उनकी यूनियन प्यार, खुशी और कम्पैनियन शिप के साथ ब्लेस रहे। मेरी बेस्ट विशेज।
‘भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स से दोनों को नवाजा गया 1680004421 par
आपको बता दें इस साल जनवरी में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को  ‘भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स’ से भी नवाजा गया था। बाताया जा रहा है कि देश में पहली बार किसी को यह सम्मान मिला है। ये इवेंट ब्रिटिश यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले इंडियन स्टूडेंट को ध्यान में रखते हुए किया गया था। दिलचस्प बात ये है कि परिणीति चोपड़ा ब्रिटेन के मैनचेस्टर स्कूल में पढ़ चुकी हैं। वहीं राघव चड्ढा ने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनिमिक्स से पढ़ाई की है।
दोनों के रिलेशन को लेकर यूजर ने कमेंट किए
दोनों के रिलेशन को लेकर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा शादी के करने जा रहे राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को बधाई। ईश्वर आपको आशीर्वाद दे। हालांकि कई लोग कन्फ्यूज भी है।एक यूजर ने पूछा कि परिणीति और राघव को किसलिए बधाई दी जा रही है। लेकिन अब सब साफ हो चुका है।
 परिणीति और राघव की शादी को लेकर चर्चा 1680004492 5555555
इससे पहले कई रिपोर्ट में दावा किया गया कि परिणीति और राघव की फैमिली के बीच शादी की चर्चा हो रही है। इतना ही नहीं परिणीति और राघव रोका सेरेमनी के जरिए अपना रिश्ता पक्का कर सकते हैं। परिणीति को हाल में फैशन डिजाइनर  मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर भी स्पॉट किया गया। इससे परिणीति और राघव की शादी को लेकर चर्चा भी जोरों पर शुरू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।