पप्पु यादव को मिला श्रेष्ठ सांसद सम्मान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पप्पु यादव को मिला श्रेष्ठ सांसद सम्मान

NULL

पटना : जन अधिकार पार्टी लो. के संरक्षक और मधेपुरा के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पु यादव को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में फेम इंडिया द्वाराश्रेष्ठ सांसद सम्मान 2018 से सम्मानित किया गया। फेम इंडिया.एशिया पोस्ट सर्वे के आधार पर सर्वश्रेष्ठ सांसद के रूप में श्री यादव का चयन किया गया था। समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन ने सांसद यादव को सम्मान भेंटकर  शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर हर्ष वर्धन ने कहा कि सांसद पप्पू यादव आमलोगों के सरोकार को लेकर संघर्ष करते रहे हैं। दिल्ली स्थित उनका सरकारी आवास देशभर के मरीजों के लिए सेवाश्रम बन गया है जहां पहुंचने वाले सभी मरीजों को इलाज में उचित सहयोग के साथ आर्थिक मदद भी मिलती है।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए सांसद पप्पू यादव ने कहा कि यह सम्मान आम लोगों की अपेक्षाओं और उम्मीदों का सम्मान है, जिनके हक और सरोकार के लिए वे सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ते रहे हैं। जिनता समय बिहार को देते हैं उसी अनुपात में संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेकर बिहार की आवाज को उठाते हैं। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में आम लोगों का भरपूर सहयोग मिलता रहा है।

यह सम्मान शुभेच्छुओं के सहयोग का भी सम्मान है। सम्मान के लिए फेम इंडिया के प्रति आभार व्यक्त कर  सांसद श्री यादव ने कहा कि जनसरोकार की उनकी लड़ाई अनवरत जारी रहेगी। सांसद ने कहा कि पिछले 30 वर्षों के संसदीय जीवन में जनता की सेवा ही उनकी प्राथमिकता रही है और जनसेवा के लिए सदैव तत्पर रहे हैं।

दरवाजे पर आने वाला कोई व्यक्ति खाली हाथ नहीं लौटता  है। श्री यादव ने कहा कि इस सम्मान से समाज के प्रति उनकी जिम्मेवारी और अधिक बढ़ गयी है। वे अपने सेवाकार्यों को और अधिक व्यापक आधार प्रदान करने की कोशिश करेंगे। सम्मान समारोह में सुपौल की सांसद रंजीत रंजन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल समेत बड़ी संख्या में सांसद व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।