शादी में मारपीट देख मंडप छोड़ भागे पंडित, फिर पुलिस वाले ने कराई शादी, हर तरफ हो रही तारीफ, वीडियो देखें - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शादी में मारपीट देख मंडप छोड़ भागे पंडित, फिर पुलिस वाले ने कराई शादी, हर तरफ हो रही तारीफ, वीडियो देखें

ऐसे में एक पुलिसकर्मी ने पंडित की भूमिका निभाते हुए उन दोनों वर-वधु की शादी कराई। अब इस

शादी के कई वीडियो आपने सोशल मीडिया पर देखें होंगे, जो आपको हँसाने और हैरान करने दोनों का काम करते होंगे। अब एक ऐसा ही मामला सामने आ रहा है, जिसने ये दोनों ही काम किए है। आपने आज तक किसी पुलिस वाले के बारे में सुना होगा की उसके किसी चोर या डाकू को जेल में भेजा होगा या किसी केस को जल्द सुलझाया होगा, लेकिन आज की खबर में आपको पुलिस का एक अलग ही चेहरा देखने को मिलेगा। ऐसी ही एक और अनोखी शादी का मामला उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर से सामने आया है। 
1687597844 untitled project 2023 06 24t141025.575
इस शादी में सबसे अच्छी बता ये रही कि पति-पत्नी को शादी के मंत्र के साथ-साथ कानून के भी मंत्र यानी जानकारी लेनी पड़ी। पंडित जी के रूप में यहाँ पुलिस ने भूमिका निभाई। इस शादी में पुलिस ने मंत्रोच्चार किया और दूल्हा-दुल्हन को सात फेरे लेने के लिए कहा और उन्हें कानून की जानकारी भी दी। बताय गया कि इस शादी में शादी के कुछ समय पहले ही बारात के मेहमानों और दुल्हन पक्ष के लोगों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस बिच वहां से पंडित और बाराती भाग गये। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस वहां पहुंची, लेकिन एक साल सभी के दिमाग में आ रहा था कि पंडित के भाग जाने से शादी कौन कराएगा? 

ऐसे में एक पुलिसकर्मी ने पंडित की भूमिका निभाते हुए उन दोनों वर-वधु की शादी कराई। अब इस अनोखी शादी का वीडियो सभी जगहों पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक यह मामला उत्तर पदेश के अंबेडकरनगर जिले के अकबरपुर तहसील के करतोरा गांव का है। गांव से जब दूल्हे की बारात आई तो नशे की हालत में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। हंगामा देख कर पंडित समेत सभी बराती लोग भाग गये। जब मामला आगे बढ़ा तो पुलिस को आना पड़ा, जिसने फिर आगे सभी चीजों को अपने काबू में किया। 
1687597883 untitled project 2023 06 24t141046.251
जब पंडित की बात आई, तो वहां कोई नहीं था, तभी एक पुलिसकर्मी मदद के लिए आगे आया। पुलिसकर्मी ने खुद पंडित की भूमिका निभाने के लिए राजी हो गया और मंत्रोच्चार के बाद शादी संपन्न कराई। वर्दी पहने एक पुलिसकर्मी ने सबसे पहले वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया। अब इस शादी का वीडियो सभी जगहों पर वायरल है और नए पति-पत्नी को शादी के साथ कानून की भी जानकारी साथ में मिल गई। वैसे आपका क्या सोचन है इस शादी को लेकर? 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।