हस्तरेखा ज्योतिष: जानें अंगूठे के आकार से अपना भविष्य, साथ ही जानिए बुद्धिमान और कामयाब आप कितने होंगे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हस्तरेखा ज्योतिष: जानें अंगूठे के आकार से अपना भविष्य, साथ ही जानिए बुद्धिमान और कामयाब आप कितने होंगे

ज्योतिष शास्‍त्र में हस्तरेखा की विद्या का बहुत महत्व बताया गया है। हाथों की लकीरें और उनके आकार

ज्योतिष शास्‍त्र में हस्तरेखा की विद्या का बहुत महत्व बताया गया है। हाथों की लकीरें और उनके आकार आपके भविष्य के बारे में बताते हैं। आपके भविष्‍य और व्यवहार के बारे में हाथों की लकीरों के साथ उंगुलियां और अंगूठा भी जानकारी देता है। 
1573973681 hands
आज हम आपको अंगूठे के आकार के बारे में कुछ खास जानकारी देंगे। हम आपको अंगूठे के आकार-प्रकार या फिर उनके मुड़े न मुड़ने से कई तरह की स्थितियों से आपके बारे में कई तरह की जानकारी पता हो सकती है। लागों के बारे में ज्योतिष शास्‍त्र में हस्तरेखा, जन्म कुंडली से जानकारी प्राप्त हो सकती है इसके अलावा शारीरिक बनावट से भी आपके भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। 
1573973753 thumbs
जिस तरह से आपके बारे में हांथों के चिन्ह और नाखून कई तरह की जानकारी देती हैं उसी तरह से अंगूठा भी आपके बारे में बहुत कुछ बता सकता है। आपके व्यवहार, परिस्थितियों और आर्थिक स्थित के बारे में अंगूठा जानकारी दे सकता है। चलिए जानते हैं अंगूठे के आकार से आपके व्यवहार आदि के बारे में।
लंबा अंगूठा

1573973947 long thumb
तर्जनी उंगली के दूसरे पोर तक जिन लोगों का अंगूठा होता है दिल के बहुत ही अच्छे वह लोग होते हैं। यह लोग बुद्धिमान भी होते हैं साथ में नेकी बहुत ज्यादा इन लोगों में होती है। दूसरों की मदद के लिए यह लोग हमेशा आगे होते हैं। यह लोग शौकीन मिजाज के होते हैं साथ ही दिल खोल कर यह पैसा उड़ाते हैं। 
छोटा अंगूठा

1573973984 small thumb
छोटा अंगूठा होना अच्छी बात नहीं होती। जिन लोगों का अंगूठा छोटा होता है उनके जीवन में आर्थिक समस्या होती है। इन लोगों के जीवन में धन बहुत मुश्किल से आता है। जिन लोगों का अंगूठा छोटा होता है वह उधार की जिंदगी जीते हैं और कही न कहीं इनका पैसा डूब जाता है। इतना ही नहीं पारिवारिक जीवन भी इन लोगों का कुछ खास नहीं होता। 
अधिक चौड़ा अंगूठा

1573974064 ,ost thicken thumb
अधिक चौड़े अंगूठे वाले लोगों बहुत धनी होते हैं। लेकिन यह बहुत खर्चीले होते हैं जिसकी वजह से यह अक्सर पैसा गलत जगह पर लगा देते हैं। बुरी लत के भी यह लोग बहुत जल्दी हो जाते हैं। 
कम खुलने वाला अंगूठा

1573974147 thumb
जिन लोगों का अंगूठा कम खुलता है उनका कोई भी काम सफल नहीं होता है। वह जो भी काम करते हैं उसमें बाधा हमेशा बनी रहती है। यह लोग बहुत मेहनत करते हैं सफल होने के लिए। इन लोगों के जीवन में कभी भी धन टिकता नहीं है। 
नीचे पतला और ऊपर मोटा और गोल
1573974714 thumb

जिन लोगों का अंगूठा नीचे से पतला और ऊपर से मोटा और गोलाई में होता है वह लोग दूसरों पर विश्वास जल्दी नहीं करते हैं। उन्हें हर किसी पर शक रहता है। 
अंगूठा पतला और लंबा

1573974457 thumb long
जिन लोगों का अंगूठा पतला और लंबा होता है वह शांत और नर्म स्वभाव के होते हैं। यह लोग अपने परिवार और खुद को बहुत अच्छे से संभालते हैं। इनका व्यवहार बहुत कुशल होता है लेकिन वहीं भावुक भी यह बहुत होते हैं जिनकी वजह से इन्हें जिंदगी में बहुत बार घाटा भी होता है। 
लंबा पतला अंगूठा

1573974593 long yhunb
अंगूठा पीछे आसानी से चल जाए तो वह लाेग बहुत ही सुलझे और समझदार होते हैं। इन लोगों के पास कभी पैसे की कमी नहीं होती। साथ ही समाज में बहुत सम्मान भी इन लोगों को मिलता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।