Pahalgam Attack : I Am Proud Of You... लेफ्टिनेंट पति से लिपटकर रो पड़ी पत्नी, Video Viral - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Pahalgam Attack : I am proud of you… लेफ्टिनेंट पति से लिपटकर रो पड़ी पत्नी, Video Viral

पाहलगाम हमले के बाद लेफ्टिनेंट की पत्नी का इमोशनल वीडियो वायरल

पहलगाम हमले में शहीद हुए नेवी अफसर विनय नरवाल की पत्नी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पत्नी अपने पति से लिपटकर रोते हुए कह रही है, ‘I am proud of you…’। विनय अपनी पत्नी के साथ हनीमून मनाने गए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। विनय अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने बेटे की शादी धूमधाम से की थी। अब वह खुशी का माहौल गम में बदल गया है, जश्न की जगह आंखें नम हैं।

पहलगाम हमले में नेवी अफसर विनय नरवाल हरियाणा निवासी शहीद हो गए। वे अपनी पत्नी के साथ शादी के महज छह दिनों के बाद हनीमून मनाने जम्मू-कश्मीर गए थे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और विनय अपनी पत्नी के सामने ही इस दुनिया को अलविदा कह चले गए। आज विनय को नम्र आखों से अंतिम विदाई दी गई, लेकिन उनकी पत्नी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद दिल दहल जाएगा। वीडियो में देखा जा रहा है कि पत्नी कह रही है I am proud of you…

पत्नी का हाल बेहाल

वीडियो में विनय की पत्नी सभी नौसेना अधिकारियों से कहती नजर आ रही हैं कि आप सभी को उस पर गर्व होना चाहिए, आपको हर दिन गर्व होना चाहिए, मुझे उनपर बहुत गर्व है। यह सब कहते हुए विनय की पत्नी खूब रोईं। वो अपने शहीद पति के पार्थिव शरीर से लिपटी हुई है, बार-बार सिर झुकाकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रही है। कई लोग उन्हें सांत्वना देने की कोशिश करते हैं, लेकिन उनका दुख बहुत बड़ा है, उनकी पीड़ा असहनीय है।

nbbb

भावुक होते हुए क्या बोलीं

शहीद पत्नी अपने पति के शव से लिपट कर बोल रही हैं- उनकी वजह से ही अभी सब ठीक है, हमें हर दिन उन पर गर्व होना चाहिए, आप सभी को हर दिन उन पर गर्व होना चाहिए। गर्व की यह भावना यह बताने के लिए काफी है कि लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भारत के एक बहादुर बेटे थे, वे देश की और सेवा करना चाहते थे, लेकिन एक आतंकवादी हमले में उनकी जान चली गई।

हनीमून मनाने गए थे कपल

बता दें कि शहीद विनय की शादी हिमानी से 16 अप्रैल को हुई थी, दोनों कपल हनीमून मनाने कश्मीर गए थे। लेकिन घर से साथ तो दोनों गए बल्कि एक कफ़न में लिप्त होकर लौटा। मंगलवार को पहलगाम में आतंकियों की गोली से पत्नी तो बच गई लेकिन विनय अपनी जान गंवा बैठे। इस समय उनका पूरा परिवार शोक में है। विनय अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने बेटे की शादी धूमधाम से की थी। अब वह खुशी का माहौल गम में बदल गया है, जश्न की जगह आंखें नम हैं।

भावुक होकर परिजनों का दर्द सुनते रहे अमित शाह, हर एक आंसू का लेंगे बदला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 − seven =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।