कई लोगों को विज्ञान बहुत ही मुश्किल विषय लगता है। लेकिन आईआईटी के इस शख्स ने बच्चों को विज्ञान आसान बनाकर कई ऐसी नई चीजें सिखाई हैं जिसे जानकर हर कोई हैरान है।
दरअसल इस शख्स ने गरीब बच्चों को खिलौनों के जरिए विज्ञान की भाषा समझाई है। सबसे खास बात तो यह है कि उन्होंने बच्चों को कबाड़ के खिलौनों से विज्ञान का मतलब समझाया है।
पद्मश्री से सम्मानित अरविंद गुप्ता ने यह कारनामा किया है। गरीब बच्चों को विज्ञान पढ़ाने के लिए उन्होंने यह नया और मजेदार तरीका निकाला है। गरीब बच्चों को खिलौनों के जरिए पढ़ाने का फैसला अरविंद गुप्ता ने लिया।
खिलौने खरीदने के पैसे भी गरीब बच्चों के पास नहीं होते हैं जिसके लिए उन्होंने कबाड़ का इस्तेमाल करके उन्हें विज्ञान पढ़ाया। बता दें कि इन कचरों को वह रिसाइकल करते हैं जिसके बाद वह खिलौने बनाते हैं।
कानपुर आईआईटी से अरविंद गुप्ता ने अपनी पढ़ाई पूरी की है। मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में साइंस टीचिंग प्रोग्राम आयोजित था जहां पर उन्होंने हिस्सा लेकर इस टैलेंट को सीखा था। वहां पर बताया गया था कि कैसे आप बच्चों को नए औ अलग तरीकों से सीखा सकते हैं।
जरूरतमंद बच्चों को अरविंद पढ़ाते हैं साथ ही वह उन्हें कबाड़ से खिलौने बनाना भी सिखाते हैं। आनलाइन उनके कई वीडियो भी हैं। इतना ही नहीं लगभग 2000 ग्रामीण बच्चों को अरविंद ने पढ़ाया है और साथ ही खिलौना बनाना भी सिखाया है।