दुनिया आज योग दिवस मना रही है देश के हर वर्ग के लोग इसका काफी बड़े स्तर पर आयोजन कर रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आज योग दिवस के फोटो और वीडियो खूब शेयर किए जा रहे है। अब भारतीय सेना के जवानों को पानी के भीतर योग करते हुए दिखाने वाला एक वीडियो ट्विटर पर वायरल हो गया है। आज हर कोई शख्स योग करते हुए अपने वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है। भारतीय सेना और देश के अभिनेता, नेता और आम आदमी सभी आज योग कर रहे है।
वीडियो को ट्विटर पर न्यूज एजेंसी एएनआई ने शेयर किया है और वीडियो को कैप्शन दिया गया है “भारतीय सेना के जवानों ने 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को चिह्नित करने के लिए तिरुवनंतपुरम में पानी के नीचे योग किया।” वीडियो में 91 इन्फैंट्री ब्रिगेड के जवानों को एक पूल के अंदर खड़े हुए दिखाया गया है। फिर वे पानी के अंदर तरह-तरह के योगासन करने लगते हैं। कुछ सेकंड के बाद वे सभी धीरे-धीरे एक साथ ऊपर आ जाते हैं। इनमे सबसे अच्छी बात ये रही कि सभी जवानों ने देश के रंग तिरंगा के कपड़े पहन रखे थे।
वीडियो यहाँ देखे:
#WATCH | Kerala: Indian Army personnel perform underwater Yoga in Thiruvananthapuram to mark the #9thInternationalYogaDay.
(Video Source: Indian Army) pic.twitter.com/fHQPkJHro6
— ANI (@ANI) June 21, 2023
इस वीडियो को आज ही सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है और अपलोड होने के बाद से इस वीडियो को 20 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है और यह संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। वीडियो सामने आने पर कुछ लोगों ने पोस्ट पर कमेंट्स भी किया और साथ ही इस वीडियो को शेयर भी किया हैं। आपको बता दे कि इस साल पूरी दुनिया 9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस काफी धूम धाम से मन रही है। प्रधानमंत्री मोदी खुद इस बार इसके आयोजन के लिए अमेरिका पहुंचे हुए है।
भारत में योग एक सदियों पुराना शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक अनुशासन है जिसमें विभिन्न प्रकार के व्यायाम, पोज़, साँस लेने के व्यायाम, ध्यान आदि करना और बहुत कुछ शामिल हैं। 2014 में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने योग दिवस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता देने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक प्रस्ताव रखा था। जिसके बाद से योग अब पूरी दुनिया में किया जाता है।